Delhi Blast:दिल्ली धमाके पर सीएम मोहन यादव का शोक, कहा हम सब पीड़ित परिवारों के साथ हैं

दिल्ली कार धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
दिल्ली धमाके पर सीएम मोहन यादव का शोक, कहा हम सब पीड़ित परिवारों के साथ हैं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली। लाल किले के पास हुए कार धमाके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह हादसा बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

    Twitter Post

    महाकाल मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा

    दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। खासतौर पर धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है। मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और शहर में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

    भोपाल-इंदौर में सतर्कता बढ़ी

    राज्य के डीजी इंटेलीजेंस ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सर्चिंग और चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। वाहनों और बैगों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

    रेलवे स्टेशन पर सख्त जांच

    राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी रेलवे पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया है। यात्रियों के सामान की जांच एक्स-रे मशीन और अन्य तकनीकी उपकरणों से की जा रही है। सुरक्षा में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है, और किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

    दो संदिग्ध गिरफ्तार

    दिल्ली धमाके से पहले मध्य प्रदेश में दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया था। दिल्ली पुलिस ने 8 सितंबर को राजगढ़ के ब्यावरा से कामरान और 18 अक्टूबर को भोपाल से आदनान को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि दोनों दिल्ली में धमाका करने की तैयारी में थे, और आदनान का संबंध आतंकी संगठन ISIS से था।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

    Latest Posts