दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : एग्जिट पोल में भाजपा ने मारी लंबी छलांग, AAP की सीटें घटने का अनुमान, कांग्रेस महज एक सीट पर सिमटी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की सीटों में भारी गिरावट देखी जा रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। अब तक जारी 9 एग्जिट पोल में से 8 में भाजपा को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है, जबकि एक सर्वे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे तक लगभग 58% मतदान हो चुका था। मतदान का समय शाम 6 बजे समाप्त हुआ, लेकिन लाइन में लगे लोगों को वोट डालने की अनुमति दी गई। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 36 सीटें चाहिए।
इस बार के एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को 41 सीटें, आम आदमी पार्टी को 28 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
विभिन्न एग्जिट पोल का अनुमान
- सट्टा बाजार (फलोदी)- राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार AAP को 38-40 सीटें, BJP को 30-32 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। हालांकि, इस पोल में यह भी कहा गया है कि सरकार केजरीवाल ही बनाएंगे।
- पी मार्क- पी मार्क सर्वे के अनुसार BJP को 39-49 सीटें, AAP को 21-31 सीटें, कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
- पीपल्स इनसाइड- इस सर्वे में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है, जिसमें BJP को 40-44 सीटें, AAP को 25-29 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है।
- पोल डायरी- इस पोल में भाजपा को प्रचंड जीत मिलती दिख रही है। BJP को 42-50 सीटें, AAP को 18-25 सीटें, कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
- चाणक्य स्ट्रेटजीस- इस सर्वे के अनुसार BJP को 39-44 सीटें, AAP को 25-28 सीटें, कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
- मैट्राइज- इस पोल के मुताबिक AAP को 32-37 सीटें, BJP को 35-40 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना है।
- वी-प्रीसाइड- इस सर्वे में आम आदमी पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। AAP को 46-52 सीटें, BJP को 18-23 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना है।
- जेवीसी पोल- इस पोल के अनुसार BJP को 39-45 सीटें, AAP को 22-31 सीटें, कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
- पीपल्स इनसाइट- इस पोल में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। BJP को 40-44 सीटें, AAP को 25-29 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
चार्ट से समझें
कुल सीटें- 70, बहुमत- 36












