World Air Quality Report 2023 : बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, 134 देशों में पहले पर बांग्लादेश, जानिए AQI रैंकिग में भारत का स्थान

नई दिल्ली। स्विस संगठन IQAir ने वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2023 जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में नई दिल्ली सबसे प्रदूषित हवा वाली राजधानियों में पहले नंबर पर है। आपको बता दें कि दिल्ली लगातार चौथी बार टॉप पर आई है। इसी के साथ 134 देशों की लिस्ट में भारत प्रदूषित हवा के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। 2022 में प्रदूषित हवा वाले देशों की सूची में भारत आठवें स्थान पर था।
वहीं, बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित नगर बन गया है। जबकि, 2022 में इस लिस्ट में बेगूसराय का नाम भी नहीं था। 134 देशों की लिस्ट में बांग्लादेश दुनिया में सबसे खराब हवा वाला देश रहा। वहीं, इस सूची में पाकिस्तान भारत से एक कदम आगे यानी दूसरे नंबर पर है। इससे पहले जनवरी 2023 में आई सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर' (सीआरईए) की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मेघालय का बर्नीहाट सबसे प्रदूषित भारतीय शहर है। इसके बाद बिहार का बेगूसराय और यूपी का ग्रेटर नोएडा था।
https://twitter.com/psamachar1/status/1745105428512473470












