Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तुर्की: सुरंगों में विमान उड़ाकर इटली के स्टंट पायलट डारियो कोस्टा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वायरल वीडियो

इस्तांबुल। इटली के स्टंट पायलट डारियो कोस्टा ने शनिवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वे सुरंगों के अंदर विमान उड़ाने वाले पहले व्यक्ति बन गए। उन्होंने तुर्की के इस्तांबुल के पास टनल पास सिस्टम में आधिकारिक तौर पर विमान उड़ाया। कोस्टा ने 360-डिग्री लूप को पूरा करके प्रभावशाली उपलब्धि हासिल की और सेलिब्रेट किया। टेक-ऑफ से दूसरी सुरंग से बाहर निकलने तक प्लेन ने 2.26 किमी की दूरी तय की। करीब 44 सेकंड से भी कम वक्त लगा। विमान की स्पीड करीब 152 एमपीएच रही। सुरंग में पंख की नोक प्रत्येक तरफ की दीवार से केवल 4 मीटर की दूरी पर थी। जानकारी के मुताबिक, 4 सितंबर को तुर्की के इस्तांबुल में उत्तरी मरमारा हाइवे पर कोस्टा ने अपने विशेष रूप से संशोधित ज़िवको एज 540 रेस प्लेन को उड़ाया। कोस्टा ने atalca की दोहरी कैटाल्का सुरंगों में अभूतपूर्व उड़ान भरी। उनके कौशल को देखकर लोग सचमुच अवाक हैं। https://www.instagram.com/p/CTZm9-2icXJ/?utm_source=ig_web_copy_link
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts