Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुटखा खाने से मना करने पर पत्नी ने पति पर ​कराई FIR, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की; मां और दो बहनों को राहत

दमोह के नोहटा थाने में महिला द्वारा दर्ज कराई गई दहेज प्रताड़ना की एफआईआर रद्द करने से इनकार करते हुए मप्र हाईकोर्ट ने पति की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। पति का दावा था कि पत्नी को गुटखा खाने से मना करने के कारण ही उसने झूठा मामला दर्ज कराया है।
गुटखा खाने से मना करने पर पत्नी ने पति पर ​कराई FIR, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की; मां और दो बहनों को राहत
गुटखा खाने से मना करने पर पत्नी ने पति पर ​कराई FIR

जबलपुर। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने कहा कि पति के खिलाफ क्रूरता और दहेज की मांग के गंभीर आरोप हैं और क्रूरता से परेशान होकर एफआईआर दर्ज कराती है, तो उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने पति की याचिका खारिज कर दी, लेकिन उसकी मां और दो बहनों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कर दिया।

चारों के खिलाफ नोहटा थाने में दर्ज हुई थी FIR

हाईकोर्ट में यह मामला जबलपुर के कटंगी में रहने वाले मो. कलीम, उसकी मां अमीना बी, बहन गुड़िया उर्फ समीना और कौसर बी की ओर से दायर किया गया था। इन चारों के खिलाफ मो. कलीम की पत्नी अफसाना बी ने नोहटा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें: पशु चिकित्सा अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़ी याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- मात्र आशंका पर नहीं दायर कर सकते रिट

6 दिसंबर 2020 को हुआ था निकाह

मो. कलीम और अफसाना बी का निकाह 6 दिसंबर 2020 को हुआ था और दोनों के बीच एक संतान भी है। विवाद का मुख्य कारण गुटखा का सेवन बताया गया, जिसे लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और पत्नी ने अपने मायके जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Breaking News

पति ने झूठे मामले का दिया था दावा

पति मो. कलीम की ओर से दावा किया गया था कि पत्नी को गुटखा खाने से मना करने के कारण ही उसने झूठा मामला दर्ज कराया है। हालांकि अदालत ने पति के इन दावों को नाकाफी पाया और उसके खिलाफ दर्ज मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बोलेरो-ट्रक की भीषण भिड़ंत, 5 लोगों की मौत; कई घायल

मां और दो बहनों के खिलाफ FIR निरस्त

जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने पति की पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए उसकी मां अमीना बी और दो बहनों गुड़िया उर्फ समीना, कौसर बी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कर दिया। अदालत ने पति के खिलाफ क्रूरता और दहेज की मांग के गंभीर आरोपों को देखते हुए उसके मामले को खारिज करने से इनकार किया।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts