DAMOH NEWS: ग्राम रौड़ा में एक साथ तीन मौत: मानसिक रूप से कमजोर युवक ने बेटी और पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

दमोह - मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ग्राम रौड़ा में एक युवक ने अपनी पत्नी और दुधमुंही बच्ची की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है। 26 वर्षीय मनोज पटेल, मानसिक रूप से कमजोर था। उसने आज शाम अपनी पत्नी सोमा बाई पटेल (24) और 6 महीने की बेटी देविका पटेल की पहले कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगा ली।
जांच में जुटी पुलिस, कारण का खुलासा नहीं
इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल घई। गांव वालों ने घटना की जानकारी तत्काल हिंडोरिया थाना पुलिस को दी। आत्महत्या और हत्या की इन घटनाओं के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी है कि मनोज मानसिक रूप से कमजोर था और बहुत जल्दी गुस्से में आ जाता था। फिलहाल इस दर्दनाक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।













