Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह:पड़ोसियों के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, घर में घुसकर दंपती ने किया हमला

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मोहल्ले में हुई मारपीट में 58 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
पड़ोसियों के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, घर में घुसकर दंपती ने किया हमला

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत खड़ेरा मोहल्ले में हुई मारपीट में 58 वर्षीय मुन्नालाल जैन की मौत हो गई जबकि उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मानसिक रूप से कमजोर बेटी की बात पर भड़का विवाद

जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत मुन्नालाल जैन की मानसिक रूप से कमजोर बेटी कविता द्वारा पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह लोधी को गाली देने से हुई। परिवार का कहना है कि कविता ने घर के अंदर से ही कुछ अपशब्द कहे थे जिससे पड़ोसी नाराज हो गया। मृतक की दूसरी बेटी वर्षा के अनुसार गुस्से में धर्मेंद्र सिंह लोधी अपनी पत्नी लक्ष्मी लोधी के साथ उनके घर में घुस आया और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

/img/116/1778413112200

बचाने पहुंचे बेटे और दामाद पर भी हमला

परिजनों के मुताबिक जब आरोपी पति-पत्नी मुन्नालाल जैन के साथ मारपीट कर रहे थे तभी उन्हें बचाने के लिए बेटा पप्पू और दामाद दिनेश बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में मुन्नालाल जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा उनकी बेटी कविता, बेटा पप्पू और दामाद दिनेश को भी चोटें आईं।

ये भी पढ़ें: ISI मॉड्यूल से जुड़े MP के तीन युवक गिरफ्तार: मंदिर और सैन्य कैंप थे निशाने पर, पाकिस्तान को भेजी जा रही थीं संवेदनशील तस्वीरें

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजन सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मुन्नालाल जैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें: प्यार में पागल 4 बच्चों की मां! नाराज गर्लफ्रेंड ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट, प्रेमी को सड़क पर किया लहूलुहान

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीआई अमित गौतम ने बताया कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह लोधी और उसकी पत्नी लक्ष्मी लोधी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या विवाद के पीछे कोई पुरानी रंजिश या अन्य कारण भी था।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts