PlayBreaking News

ग्वालियर में खाना पकाते समय फटा सिलेंडर, महिला और 3 बच्चों समेत 5 झुलसे, जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
ग्वालियर में खाना पकाते समय फटा सिलेंडर, महिला और 3 बच्चों समेत 5 झुलसे, जांच में जुटी पुलिस
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। किचन में काम करते समय गैस सिलेंडर में अचानक फिस्फोट हो गया, जिससे परिवार के सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना के समय महिला खाना बना रही थी। पास ही पति बैठकर खाना खा रहा था और तीन बच्चे खेल रहे थे। धमाका होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर की है।

गैस लीकेज होने से हुआ हादसा

शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित सिंधिया नगर में 40 वर्षीय अवधेश अपनी पत्नी गुड्डी देवी (38), बेटी रेशमा (16), कुसुम (7) व यश (5) के साथ रहता है। अवधेश सिटी सेंटर में चाट का ठेला लगाता है। करीब दोपहर 1 बजे के वह घर पर खाना खा रहा था। पास ही पत्नी उसके लिए खान बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस का पाइप लीकेज होने से आग लग गई। इससे पहले की परिवार बाहर निकल पाता, तभी अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे पांचो बुरी तरह झुलस गए।

महिला की हालत गंभीर

विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग वहां पहुंचे और पानी डालकर आग को बुझाया। साथ ही पुलिस और दमकल को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। अवधेश प्रजापति के 6 बच्चे हैं। हादसे में पांचों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें-उज्जैन में घर के बंद कमरे में मिले भाई-बहन के शव : दोनों के हाथों पर कट के निशान, मिला सुसाइड नोट; मौके पर खून और सबूत नहीं होने से उलझा मामला
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts