PlayBreaking News

सीहोर में वीभत्स घटना : भीड़ ने दो युवकों को बांधकर बेरहमी से पीटा, गोबर खिलाया और पहनाए लड़कियों के कपड़े; बाल काटकर किया बेइज्जत

Follow on Google News
सीहोर में वीभत्स घटना : भीड़ ने दो युवकों को बांधकर बेरहमी से पीटा, गोबर खिलाया और पहनाए लड़कियों के कपड़े; बाल काटकर किया बेइज्जत

सीहोर। जिले के बुगली वाली गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां दो युवकों को ग्रामीणों ने न सिर्फ पीटा, बल्कि उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गईं। आरोपियों ने युवकों को जबरन लड़कियों के कपड़े पहनाए, गोबर खिलाया और उनके बाल काटकर उन्हें बेइज्जत किया। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

भीड़ ने कानून को हाथ में लिया

घटना में शामिल ग्रामीणों का संबंध बेलदार समाज से बताया जा रहा है। जिन दो युवकों के साथ यह अमानवीय व्यवहार हुआ है, वे रायसेन जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि सोमवार रात को ग्रामीणों ने किसी संदेह के आधार पर इन दोनों को पकड़ लिया और खुद ही सजा देने का निर्णय ले लिया।

वीडियो वायरल, लेकिन पुलिस अब तक खामोश

इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने खुद बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। फेसबुक और व्हाट्सएप पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद अभी तक इस मामले में कोई पुलिस केस दर्ज नहीं किया गया है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

कारण अज्ञात, पीड़ितों और आरोपियों की तलाश जारी

घटना के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। न ही पीड़ितों की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज हुई है। वहीं एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने बताया कि वीडियो की गंभीरता को देखते हुए थाना दोराहा पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों के पर धारा 296,115 (2), 118 (1), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पीड़ितों और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts