Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जिम ट्रेनर मर्डर केस :24 दिन बाद पुलिस एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर

हरियाणा के हिसार जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड में बड़ा एक्शन हुआ है। हत्या के 24 दिन बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा STF ने संयुक्त एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी आरोपियों को मार गिराया। जानिए बहादुरगढ़ मुठभेड़, पुलिस कार्रवाई और पूरे मामले की ताजा अपडेट।
Follow on Google News
24 दिन बाद पुलिस एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर
हिसार हत्याकांड के दो इनामी बदमाश ढेर

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में 10 जून को जिम ट्रेनर कपिल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन में की। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

बहादुरगढ़ में घेरकर किया गया ऑपरेशन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिसार के रहने वाले दो इनामी बदमाश प्रवेश और हिमांशु हथियारों के साथ बहादुरगढ़ पहुंचे हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को घेर लिया।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल

पुलिस के अनुसार, जब टीम ने दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रवेश और हिमांशु की मौत हो गई।

Haryana

दोनों पर था एक-एक लाख रुपये का इनाम

पुलिस ने बताया कि प्रवेश और हिमांशु दोनों हिसार के रहने वाले थे। वे 10 जून 2026 को हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के मामले में वांछित थे। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

5 सेकेंड में बरसाईं थीं 10 गोलियां

10 जून को हांसी में जिम के बाहर कपिल लोगों को वार्मअप करा रहे थे। तभी बाइक पर सवार बदमाश वहां पहुंचे और महज 5 सेकेंड के भीतर 10 गोलियां चला दीं। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

जिम ट्रेनर कपिल की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रवेश और हिमांशु बहादुरगढ़ में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। साथ ही उनके पास से बरामद हथियारों और गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts