Vaibhav Suryavanshi SMAT century:14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन करके इतिहास लिख दिया। बिहार की ओर से खेलते हुए वैभव ने महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 108 रन की शानदार पारी खेली।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान देने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उन्होंने अपना तीसरा टी20 शतक जड़कर इतिहास कायम कर दिया। ईडन गार्डन्स मैदान पर बिहार की ओर से खेलते हुए वैभव ने महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 108 रन की शानदार पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 61 गेंदों की इस पारी में 7 चौकों और 7 छक्कों की बारिश कर दी।

    आखिरी ओवर का रोमांच

    वैभव सूर्यवंशी का यह शतक किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। उन्होंने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर शतक का सफर पूरा किया। अर्शीन कुलकर्णी की गेंद पर शानदार चौका लगाकर उन्होंने 58 गेंदों में कीमती सेंचुरी पूरी की।

    खराब पारियों के बाद धमाकेदार वापसी

    वैभव का शतक बिहार के लिए भी अहम समय पर आया। पिछले तीन मैचों में वह सिर्फ 14, 13 और 5 रन बनाकर आउट हुए थे। लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने पूरी जिम्मेदारी निभाई। पहले आकाश राज के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की और फिर आयुष लोहारुका के साथ नाबाद 75 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम को 176/3 तक पहुंचाया।

    एक और बैट्समैन ने जड़ा शतक

    वैभव के अलावा कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी तमिलनाडु के खिलाफ जोरदार शतक जमाया। मयंक अग्रवाल के साथ शुरुआत करते हुए पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक और 45 गेंदों में शतक ठोक दिया। उनकी नाबाद 102 रन की पारी में 10 चौके और छह छक्के शामिल थे। उनकी बदौलत कर्नाटक ने 20 ओवर में 245/3 का विशाल स्कोर बना दिया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts