राष्ट्रीय बाल पुरस्कार :क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत 20 बच्चों को मिला 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार'

राष्ट्रपति ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उनके पूरे मंत्रालय की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इतने प्रतिभाशाली और होनहार बच्चों को सम्मानित करने के लिए इस तरह का भव्य और प्रेरणादायक समारोह आयोजित करना सराहनीय है।
Follow on Google News
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत 20 बच्चों को मिला 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। ये बच्चे देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए हैं। सम्मान समारोह में बच्चों की बहादुरी, प्रतिभा और सामाजिक योगदान को सराहा गया पुरस्कार पाने वालों में 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं।

    Twitter Post

    2 बच्चों को मरणोपरांत मिले पुरस्कार

    इस वर्ष दो बच्चों को मरणोपरांत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें तमिलनाडु की ब्योमा और बिहार के कमलेश कुमार शामिल हैं। दोनों बच्चों की ओर से यह सम्मान उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया।बता दें वीर बाल दिवस सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह की तीन पत्नियों से चार बेटे हुए—

    इनके नाम अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह। इन चारों को सम्मानपूर्वक साहिबजादे कहा जाता है। उनकी वीरता और बलिदान को याद करते हुए हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है।

    राष्ट्रपति बोलीं- सभी बच्चों ने देश का मान बढ़ाया

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार पाने वाले बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों ने अपने परिवारों, समाज और पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा,“इसलिए मैं इन बच्चों के परिवारजनों को भी दिल से बधाई देती हूं।”

    राष्ट्रपति ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उनके पूरे मंत्रालय की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इतने प्रतिभाशाली और होनहार बच्चों को सम्मानित करने के लिए इस तरह का भव्य और प्रेरणादायक पुरस्कार समारोह आयोजित करना सराहनीय है।

    17 साल के अर्णव AI सॉफ्टवेयर के लिए सम्मानित

    महाराष्ट्र के 17 वर्षीय अर्णव महर्षि को साइंस कैटेगरी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अर्णव ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार अपने दो इनोवेशन के लिए इनोवेशन कैटेगरी में मिला है। अर्णव के अनुसार, इनमें से एक AI आधारित सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है, जिसे भारत सरकार द्वारा पेटेंट और कॉपीराइट भी प्रदान किया गया है। अर्णव का यह नवाचार विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी और क्षमता को दर्शाता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts