Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बने सीपी राधाकृष्णन, नामांकन किया दाखिल, PM मोदी बने पहले प्रस्तावक

एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन के दौरान पीएम मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने।
NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बने सीपी राधाकृष्णन, नामांकन किया दाखिल, PM मोदी बने पहले प्रस्तावक
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन के दौरान पीएम मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने।

    एकजुट दिखा एनडीए

    राधाकृष्णन के नामांकन के समय एनडीए की एकजुटता साफ नज़र आई। बीजेपी और सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रफुल्ल पटेल, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, चिराग पासवान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे।

    बीजेपी संसदीय बोर्ड ने किया था ऐलान

    बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने रविवार को ही सीपी राधाकृष्णन का नाम उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था। यह फैसला बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसमें पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। उनके नाम की घोषणा के बाद सहयोगी दलों ने भी समर्थन जताया था।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts