देश में फिर लौटा कोरोना!3 राज्यों में मिले 10 एक्टिव केस, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइन

देश के आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कुल 10 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 8 मरीज मिले हैं, जबकि बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू और BHU का एक छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 
Follow on Google News
3 राज्यों में मिले 10 एक्टिव केस, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइन
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे हैं।

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे हैं। हालांकि अभी स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। फिलहाल देश के तीन राज्यों में कुल 10 एक्टिव कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 8 मामले आंध्र प्रदेश से सामने आए हैं, जबकि एक मामला मुंबई और एक मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मिला है।

कहां-कहां मिले कोरोना के नए मरीज?

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय देश में कुल 10 एक्टिव कोरोना मरीज हैं।

  • आंध्र प्रदेश- 8 एक्टिव केस
  • महाराष्ट्र (मुंबई)- 1 केस
  • उत्तर प्रदेश (वाराणसी)- 1 केस

इन सभी मरीजों का इलाज और निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कर रहा है, ताकि संक्रमण आगे न फैले।

यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव हुए कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू, अस्पताल में भर्ती; वीडियो शेयर कर दी स्वास्थ्य की जानकारी

BHU के छात्र में भी मिला संक्रमण

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से भी कोरोना का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय युवक को कई दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कोरोना जांच कराई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले

देश में इस समय कोरोना का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में देखा जा रहा है। राज्य के कडपा जिले में कोरोना के 8 सक्रिय मरीज मिले हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

कुमार सानू के बेटे हुए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना के नए मामलों में सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू की हो रही है। जान कुमार सानू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह भी बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत जांच कराएं और लापरवाही न करें।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में कोविड से एक व्यक्ति की मौत: 4 दिन तक चला इलाज, संपर्क में आए लोगों की हो रही जांच

दो मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता

आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच दो लोगों की मौत भी हुई है। पहला मामला 52 वर्षीय व्यक्ति का है, जिन्हें बुखार और खांसी की शिकायत थी। जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरे मामले में 43 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में वे भी कोरोना संक्रमित पाए गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को किया गया तैनात

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रभावित इलाकों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को तैनात कर दिया है। इन टीमों ने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक कई लोगों की जांच की जा चुकी है और अधिकांश की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

मेडिकल छात्र भी मिला संक्रमित

कडपा मेडिकल कॉलेज के 25 वर्षीय एक मेडिकल छात्र की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है और उसे होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। डॉक्टर लगातार उसकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

सरकार ने दिए सख्त निर्देश

आंध्र प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को संक्रमण रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि जिन इलाकों में कोरोना के मरीज मिले हैं, वहां निगरानी बढ़ाई जाए और कोविड से जुड़ी सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए।

मास्क पहनना फिर हुआ जरूरी

आंध्र प्रदेश में अस्पतालों और कई सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें-

  • बुखार
  • लगातार खांसी
  • गले में दर्द
  • सांस लेने में परेशानी
  • शरीर में कमजोरी
  • स्वाद या गंध महसूस न होना

फिलहाल घबराने की नहीं

अभी देश में कोरोना के मामलों की संख्या बहुत कम है और स्थिति नियंत्रण में है। फिर भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यदि लोग समय पर जांच कराएं, मास्क पहनें, हाथों की सफाई रखें और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, तो संक्रमण को फैलने से आसानी से रोका जा सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts