Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर नगर निगम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता, पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा; हल्का बल प्रयोग भी किया, देखें VIDEO

इंदौर नगर निगम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता, पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा; हल्का बल प्रयोग भी किया, देखें VIDEO
इंदौर। लगातार शहर में नगर निगम की समस्याओं को उजागर करने के लिए नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे द्वारा अपनी कई मांगों को लेकर सोमवार सुबह नगर निगम मुख्य कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चिंटू चौकसे के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। चिंटू चौकसे द्वारा नगर निगम मुख्यालय के सभी गेटो का घेराव कर लिया गया था। सुबह से ही पुलिस के आला अधिकारी और कई थाना प्रभारियों को नगर निगम मुख्यालय के घेराव के पहले लगा दिया गया था। बेरिकेड्स कर दी गई थी कि ताकि कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय में दाखिल ना हो सकें। वहीं प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ने देखा कि कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया है तो पुलिस द्वारा बुलाई गई वॉटर कैनन से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया। वहीं पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया। [caption id="attachment_80689" align="aligncenter" width="600"] पुलिस ने कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से की पानी की बौछार।[/caption]

पुतला दहन का किया था ऐलान

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे द्वारा 6 मुद्दे को लेकर नगर निगम मुख्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय का घेराव किया जाना था, जहां पर पुतला दहन का ऐलान भी किया गया था। कांग्रेसी उनकी रणनीति बनाई थी कि नगर निगम मुख्यालय के गेट के अलावा पीछे जो गेट है उनपर भी कांग्रेसियों द्वारा एक साथ घेराव कर नगर निगम मुख्यालय में घुसा जाएगा। लेकिन, जैसे ही पुलिस बेरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा शुरू किया गया। पुलिस द्वारा वॉटर कैनन से तुरंत कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया। वहीं पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी की गई।

अहंकार राजा रावण का नहीं चला : चिंटू चौकसे

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ऐसा क्या करने गए थे कि हम पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया। इससे साबित होता है की दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। ये अहंकार ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। अहंकार राजा रावण का नहीं चला, अंग्रेजों का नहीं चला तो आपका कब तक चलेगा। बस दो-तीन महीने की बात है। फिर आप पर भी यही पुलिस और वॉटर कैनन का असर दिखेगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1675770101121925121

कांग्रेसी कार्यकर्ता इन मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

कांग्रेसी नेता चिंटू चौकसे द्वारा यह गहरा संपत्ति कर भवन अनुज्ञा शुल्क वृद्धि व नगर निगम द्वारा जितनी भी कॉलोनियों वैध घोषित की गई है, उनका एक भी मकान का नक्शा मंजूर नहीं किया गया है। वहीं कुछ दिनों पहले रामनवमी के दौरान इंदौर के पटेल नगर में जो हादसा हुआ तो उसमें दोषियों को कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। अपनी इन सभी मांगों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे थे। (इनपुट- हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts