Congress On Spot :स्लॉटर हाउस में आगे दरवाजे पर सील, खुला है 'पीछे का रास्ता'

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को भोपाल के स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंभीर अनियमितताएं मिलने का आरोप लगाया है। कांग्रेसजनों का कहना है कि स्लॉटर हाउस में पीछे के दरवाजे से गलत काम हो रहे थे।
Follow on Google News
स्लॉटर हाउस में आगे दरवाजे पर सील, खुला है 'पीछे का रास्ता'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को राजधानी के जिंसी इलाके में स्थित स्लॉटर हाउस पहुंचकर विस्तृत स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। प्रतिनिधि मंडल ने पाया कि सामने का मुख्य द्वार सील दर्शाया गया था, वहीं दूसरी ओर पीछे का दरवाजे पर सामान्य ताला लगा था, सील नहीं लगाई गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इससे यह स्पष्ट संकेत मिला कि प्रशासन को गुमराह करते हुए पीछे के रास्ते से अनैतिक एवं अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

    महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नष्ट करने की कोशिश

    निरीक्षण के समय मौके पर स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा के निजी वाहन तथा नगर निगम के वाहन भी बाहर खड़े पाए गए। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई कि निरीक्षण की सूचना मिलते ही महत्वपूर्ण फाइलों, दस्तावेज़ों एवं सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था, जो पूरे मामले को और अधिक गंभीर बनाता है।

    पूरी तरह बंद करवाया स्लॉटर हाउस

    कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के हस्तक्षेप के बाद पूरा स्लॉटर हाउस तत्काल प्रभाव से पूर्णतः सीलबंद करवाया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि आगे न हो सके और साक्ष्यों से छेड़छाड़ न की जा सके। कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे प्रकरण को प्रशासनिक लापरवाही और संभावित मिलीभगत का परिणाम बताते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

    जनता को गुमराह किया जा रहा

     

    इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने कहा कि स्लॉटर हाउस में पीछे के दरवाजे पर सामान्य ताला लगा था, सील नहीं लगाई गई। मैंने एसआईटी के अफसरों को बताया कि असलम चमड़े के लोग पीछे से सामान ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। असलम चमड़े की गाड़ियां धीरे-धीरे रवाना कर दी गईं हैं। साक्ष्य मिटाने की कोशिश की जा रही हैं। जनता को गुमराह किया जा रहा है।  इस अवसर पर मप्र कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज सहित कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts