साबरमती आश्रम में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम गर्मी की वजह से हुए बेहोश, हॉस्पिटल में एडमिट

साबरमती आश्रम में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम गर्मी की वजह से हुए बेहोश, हॉस्पिटल में एडमिट
अहमदाबाद। कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम की गुजरात के साबरमती आश्रम में अचानक तबीयत बिगड़ गई है। वह गर्मी के कारण बेहोश हो गए और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। सामने आए वीडियो में लोग उन्हें उठाकर कार तक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन

बताया जा रहा है कि गुजरात में मंगलवार को कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। इसी अधिवेशन के चलते कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता गुजरात में मौजूद हैं। पी चिदंबरम भी यहां पहुंचे हैं। मीडिया के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण वह बेहोश हुए और फिर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।

कांग्रेस के नेता हुए शामिल

दरअसल कांग्रेस के इस राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कांग्रेस के तमाम नेता महात्मा गांधी आश्रम पहुंचे, जहां होने वाली भजन में भी सभी शामिल हुए। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। यहीं पर पी चिदंबरम भी पहुंचे थे। भीषण गर्मी के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

रविवार को पीएम मोदी पर साधा था निशाना

पी चिदंबरम ने रविवार को पीएम मोदी पर उनकी टिप्पणी के लिए निशाना साधा था। पीएम मोदी ने कहा था कि केंद्र ने तमिलनाडु के विकास के लिए 2014 से पहले की अवधि की तुलना में तीन गुना अधिक धनराशि आवंटित की है। इस पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि अर्थशास्त्र विषय का प्रथम वर्ष का छात्र भी यह बता सकेगा कि पिछले वर्षों की तुलना में ‘आर्थिक मेट्रिक’ (अर्थव्यवस्था का आकार) हमेशा अधिक रहेगा।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts