Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादी के मंच पर फायरिंग :बक्सर में दुल्हन को मारी गोली, आरोपी फरार; देखें VIRAL VIDEO

बिहार के बक्सर में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वरमाला के समय एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। घायल दुल्हन की हालत गंभीर है और उसे वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
बक्सर में दुल्हन को मारी गोली, आरोपी फरार; देखें VIRAL VIDEO
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार के बक्सर में शादी का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब वरमाला के दौरान एक युवक ने दुल्हन पर गोली चला दी। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को माला पहनाने वाले ही थे कि अचानक अफरा-तफरी मच गई।

    भीड़ से निकला युवक, दुल्हन को मारी गोली

    रात करीब 10:30 बजे वरमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दीनबंधु भीड़ से निकलकर स्टेज के पास पहुंचा और पिस्टल तान दी। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, उसने दुल्हन आरती कुमारी को गोली मार दी। गोली उसके पेट में नाभि के पास लगी और वह स्टेज पर ही गिर पड़ी।

    आरोपी फरार, प्रेम संबंध की आशंका

    गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है। वह पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के मंच पर मची भगदड़ साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद बारात तुरंत लौट गई और गांव में सन्नाटा पसर गया।

    दुल्हन की हालत गंभीर

    घायल दुल्हन को पहले बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts