मऊगंज में सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पूर्व विधायक सहित कई गिरफ्तार

Follow on Google News
मऊगंज में सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पूर्व विधायक सहित कई गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मऊगंज। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मऊगंज के देवतालाब पहुंचे। इस दौरान खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना की अगुवाई में हजारों किसान और कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी और संघर्ष के बाद कई को गिरफ्तार किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।

    कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन 

    कांग्रेस नेता सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में करीब 3-4 हजार किसान और कार्यकर्ता मऊगंज बायपास से होकर देवतालाब जा रहे थे, ताकि मुख्यमंत्री को खाद की समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंप सकें।

    • पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और बैरिकेडिंग लगाई।
    • विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए।
    • पुलिस ने सुखेंद्र सिंह बन्ना समेत कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
    • पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि वे किसानों, छात्रों और मरीजों की आवाज बनने आए थे, जिन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।

    देवतालाब दौरा और विकास कार्यों का उद्घाटन

    रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलिकॉप्टर से देवतालाब पहुंचे। उन्होंने देवतालाब शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने 203 करोड़ रुपये की लागत से 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही 37.5 करोड़ रुपए के 7 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें नवगठित मऊगंज जिले का संयुक्त जिला कार्यालय भवन भी शामिल था।

    Twitter Post

    सीएम का कांग्रेस पर कटाक्ष

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेताओं पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा- चीन और अमेरिका भारत का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन किसान का अहित नहीं होने देंगे। यह आत्मनिर्भर भारत की लड़ाई है। महिलाओं से कहा कि नवदुर्गा का आगमन हो रहा है, रणचंडी बनकर कांग्रेस का संहार करना है। राहुल गांधी सेना को गाली देते हैं, सरकार को गाली देते हैं, चुनाव आयोग पर भी टिप्पणी करते हैं। पहले अपने आचरण पर ध्यान दें। ये लोग पाकिस्तान जाकर चुनाव लड़ें, भारत में क्यों रहकर विरोध करते हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts