CM डॉ. मोहन यादव विदेश दौरे से लौटे, निवेश को बताया यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि, रीवा में दिवंगत ससुर को अर्पित की श्रद्धांजलि

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव विदेश दौरे से लौटे, निवेश को बताया यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि, रीवा में दिवंगत ससुर को अर्पित की श्रद्धांजलि
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी 7 दिवसीय विदेश यात्रा पूरी कर रविवार को स्वदेश लौट आए। भोपाल पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस यात्रा को अब तक की सबसे सफल और सार्थक यात्रा बताया। दुबई और स्पेन में निवेशकों के साथ हुई बातचीत और हुए समझौतों को उन्होंने प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरे से मध्यप्रदेश में निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

    Twitter Post

    कई कंपनियों से हुए MoU

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि दुबई और स्पेन की यात्रा के दौरान उन्होंने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ निवेश संबंधी महत्वपूर्ण समझौते (MoU) भी हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसी के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश जैसे राज्य को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर निवेश के लिए आकर्षित किया जा रहा है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि दुबई और स्पेन यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करना था।

    Uploaded media

    रीवा में दिवंगत ससुर को अर्पित की श्रद्धांजलि

    विदेश यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे रीवा स्थित अपने ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूज्य ससुर ब्रह्मानंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- “एक शिक्षक के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी पूर्ण निष्ठा से देश और समाज की अनुपम सेवा की। उनका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके चरणों में कोटिशः नमन।”

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts