Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्रिसमस और नए साल को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्र की चेतावनी के बाद कई राज्यों ने लगाई पाबंदियां; जानें- किस राज्य ने क्या कदम उठाया

देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर स्थानीय स्तर पर क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान सामूहिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी। जिसके बाद कई राज्यों ने अपने यहां सख्त पाबंदियां घोषित कर दीं। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अब नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है, जबकि कई राज्यों ने अपने यहां सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं।

मप्र में लौटा नाइट कर्फ्यू

मध्यप्रदेश सरकार ने 37 दिन बाद दोबारा रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही सरकार ने कहा है कि जिम, थिएटर, सिनेमा हाल, कोचिंग, स्वीमिंग पूल में 18 साल की उम्र से ज्यादा के उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी, जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। ये भी पढ़ें- MP में आज से नाइट कर्फ्यू: रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा, सीएम शिवराज ने की घोषणा

तेलंगाना के गांव में  लगा लॉकडाउन

तेलंगाना में नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के 38 केस मिले हैं। इस बीच राज्य के गडेम नाम के गांव में एक ओमिक्रॉन संक्रमित मिलने पर सबकी सहमति से 10 दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है।

दिल्ली में क्रिसमस-न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के मौके पर जश्न मनाने पर पाबंदी लगा दी है। DDMA के आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक किसी भी होटल, बार या रेस्टोरेंट में 50 फीसदी सिटिंग कैपिसेटी की ही मंजूरी होगी। ये भी पढ़ें- दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर पाबंदी, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार का फैसला

नोएडा-लखनऊ में धारा 144 लागू

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा और लखनऊ में योगी सरकार ने 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी है।

कर्नाटक में न्यू ईयर जश्न पर रोक

कर्नाटक में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक जश्न मनाने पर रोक लगा दी गई है। क्रिसमस के जश्न पर रोक नहीं है, लेकिन चर्च में ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक लगाई गई है।

तमिलनाडु में वैक्सीनेशन अनिवार्य

तमिलनाडु में होटल और क्लब में सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई हुई है। वहीं चेन्नई के समुद्री बीच पर भी सीमित संख्या में ही लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट कर पाएंगे। ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में ‘ओमिक्रॉन’ विस्फोट, 24 घंटे में 33 नए मामले; देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 280

महाराष्ट्र में नई गाइडलाइंस जारी

मुंबई नगर निगम ने क्रिसमस और न्यू ईयर के पब्लिक सेलिब्रेशन की नई गाइडलाइंस जारी की हैं। महाराष्ट्र सरकार ने 31 दिसंबर की मध्यरात्रि तक मुंबई में धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान नए साल के जश्न को लेकर समुद्री बीच या पर्यटन स्थलों में पार्टी की अनुमति नहीं होगी। क्रिसमस और नए साल के जश्न में होने वाले डांस पार्टियां के फ्लोर को आधी क्षमता तक ही सीमित रखे जाने का निर्देश दिए गए हैं। वहीं नासिक में वैक्सीनेशन नहीं कराने वाले लोगों के मॉल्स और सरकारी ऑफिसों में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। महाराष्ट्र सरकार ने दोबारा स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। ये भी पढ़ें- कोरोना को लेकर पीएम मोदी आज करेंगे हाई लेवल मीटिंग, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को रोकने पर चर्चा होगी; कांग्रेस ने की सभी दलों को सुनने की मांग

ओडिशा में भी न्यू ईयर पार्टियों पर रोक

ओडिशा में भी न्यू ईयर पर होने वाली पार्टियों  पर पूरी  रोक लगा दी गई है। यहां होटल्स, रेस्टोरेंट्स और पब्लिक प्लेसेज पर 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक यह रोक लगाई गई है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts