Garima Vishwakarma
7 Feb 2026
Manisha Dhanwani
7 Feb 2026
Shivani Gupta
6 Feb 2026
Aakash Waghmare
6 Feb 2026
बीजिंग। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में पहली बार चमत्कार हुआ है। चीन के बीजिंग इंस्टीट्यूट फॉर जनरल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (बीआईजीएआई) ने दुनिया का पहला एआई बच्चा बनाया है, जो इंसानों की तरह हरकतें करता है। उसके पास हर सवाल का जवाब है। 3 साल के इस बच्चे में इंसानों के बच्चों की तरह भावनात्मक व्यवहार करने की क्षमता है। वह गुस्सा होता है, तो प्यार से मुस्कुराता भी है। रोता भी है। आप उसके चेहरे पर उदासी भी दे सकते हैं। कंपनी ने बच्चे को टोंग टोंग नाम दिया है, जिसका अंग्रेजी मतलब लिटिल गर्ल है। इसमें छोटे बच्चों की तरह मासूमियत है तो अनुभवी और एक्सपर्ट लोगों की तरह हर समस्या का समाधान भी। यह लोगों से सीखने में सक्षम हैं।
शोधकर्ताओं का दावा है कि इंसानी बच्चों की तरह इसमें भी बड़ों को देखकर सीखने की क्षमताएं हैं। यह भावनात्मक जुड़ाव महसूस करती है। यह खुश भी होती है, तो उदास भी। गुस्से में भी आ जाती है। इसमें इंसानों जैसे कौशल हैं। यह सफाई करती है। टेढ़े-मेढ़े चित्र फ्रेमों को ठीक करती है। यहां तक कि गिरा हुआ दूध भी साफ करती नजर आती है। ऐसा आज तक किसी भी एआई जेनरेटेड इंसान में नहीं देखा गया। यूजर्स इससे बातचीत भी कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि टोंग टोंग के पास इंसानों की दिमाग है। लोग जो भी उसे सिखाते हैं, वह तुरंत कैप्चर कर लेती है, उसे समझने का प्रयास करती है। आगे जब भी जरूरत होती है तो वही जवाब देती है। वह सही और गलत में अंतर करना जानती है। बीआईजीएआई के निदेशक झू सोंगचुन ने कहा, एआई हमारी दुनिया बदलने में सक्षम है। हमें ऐसी संस्थाएं बनानी होंगी, जो वास्तविक दुनिया को समझ सकें, जिनके पास व्यापक स्तर के कौशल हों।