Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहले गड्ढे में डूबने से हुई थी बच्‍चों की मौत :- ईट भट्टा संचालक पर केस दर्ज

पहले गड्ढे में डूबने से हुई थी बच्‍चों की मौत :- ईट भट्टा संचालक पर केस दर्ज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    इंदौर -  बाणगंगा थाना क्षेत्र में ईट भट्टे के गड्ढ़े में दो बच्चों की डूबने से मौत के बाद पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दिवांशु बुधोलिया और कुलदीप मुघाटे निवासी कालिंदी गोल्ड की डूबने से मौत हो गई थी। मामले में लापरवाही सामने आने के बाद संचालक विशाल ओसवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
     
     बाणगंगा थाने के टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार, यह हादसा कालिंदी गोल्ड टाउनशिप से आगे खेत के पास बने एक गहरे गड्ढे में हुआ। सोमवार दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर दिव्यांशु (11 वर्ष), पुत्र जितेंद्र भदौरिया और कुलदीप (12 वर्ष), पुत्र अनिल दोनों निवासी कालिदी गोल्ड सिटी के डूबने की सूचना मिली थी।
     
    टीआई गुर्जर ने बताया कि घटना के वक्त दोनों बच्चे अपने एक अन्य साथी के साथ खेल रहे थे। जब यह हादसा हुआ, तो तीसरे बच्चे ने तत्काल अपने परिजनों और आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी
    थी।
     
    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts