छिंदवाड़ा में दर्दनाक घटना :मां की डांट से 14 वर्षीय छात्र ने लगाई छलांग, 23 घंटे बाद कुएं में मिला शव

छिंदवाड़ा के न्यू बजरंग नगर में 14 वर्षीय छात्र सार्थक ने रविवार को घर की छत से कच्चे कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। लगभग 23 घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि, मां की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
Follow on Google News
मां की डांट से 14 वर्षीय छात्र ने लगाई छलांग, 23 घंटे बाद कुएं में मिला शव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रविवार को 14 वर्षीय छात्र सार्थक ने घर की छत से कच्चे कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। लगभग 23 घंटे तक चले कठिन सर्च ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह उसका शव कुएं से बरामद किया गया। घटना ने इलाके में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    क्या है पूरा मामला

    छिंदवाड़ा के न्यू बजरंग नगर कॉलोनी में रविवार सुबह 14 वर्षीय छात्र सार्थक अचानक घर की छत से कच्चे कुएं में छलांग लगा दी। घटना के समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे। सार्थक के गायब होने पर परिजनों ने आस-पास तलाश की तो कुएं में हलचल दिखाई दी। तुरंत पुलिस और एसडीईआरएफ को सूचना दी गई।

    एसडीईआरएफ की टीम रविवार दोपहर 1 बजे मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया। प्लाटून कमांडर गणेश धुर्वे ने बताया कि, कुएं में भारी मात्रा में पानी और कचरा जमा था, जिससे तलाशी में कठिनाई आई। तीन मोटर पंपों का उपयोग कर पानी निकालने में लगभग 15-16 घंटे लगे।

    क्रेन और सुरक्षा उपकरणों की मदद

    कुएं के आसपास प्लेटफॉर्म तैयार किया गया और क्रेन की मदद से दो सदस्यीय टीम कुएं में उतरी। रात भर सर्चिंग जारी रही। सोमवार सुबह 9.35 बजे शव पानी की सतह पर दिखाई दिया और उसे बाहर निकाल लिया गया।

    मां की डांट से आहत होकर लगाई छलांग

    देहात थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, सार्थक को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांटा था। इससे आहत होकर उसने कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि छात्र किन मानसिक और भावनात्मक परिस्थितियों से गुजर रहा था, जिसने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया।

    असुरक्षित कच्चे कुओं को बंद करने की मांग

    घटना से न्यू बजरंग नगर कॉलोनी में शोक का माहौल है। लोग घरों के आसपास बने गहरे, असुरक्षित कच्चे कुओं को बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा मानते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपाय या कुओं को बंद करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और परिजनों व आस-पास के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts