PlayBreaking News

अमरवाड़ा उपचुनाव : थमा चुनाव प्रचार का शोर, 10 जुलाई को होगा मतदान; आखिरी दिन BJP-कांग्रेस ने झोंकी ताकत

Follow on Google News
अमरवाड़ा उपचुनाव : थमा चुनाव प्रचार का शोर, 10 जुलाई को होगा मतदान; आखिरी दिन BJP-कांग्रेस ने झोंकी ताकत
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा (अजजा) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के पहले आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थमने के साथ ही चुनावी शोरगुल थम गया। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने के पहले क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी ताकत लगाई और जनसभा को भी संबोधित किया। वहीं कांग्रेस के पक्ष में भी पार्टी नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा जोर लगा दिया।

घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे प्रत्याशी

चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे। बुधवार को मतदान के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां पर कुल 9 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को मतदान होगा। मतगणना शनिवार 13 जुलाई को होगी। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान दिवस (10 जुलाई बुधवार) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। भाजपा ने यहां से कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के धीरन शाह से है। पिछले विधानसभा चुनाव में कमलेश शाह ने अमरवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा से विधायक के तौर पर भी त्यागपत्र दे दिया। इसी के चलते यहां उपचुनाव हो रहा है।

इस सीट को कांग्रेस से छीनने की कोशिश में भाजपा

ये क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन हाल ही में लोकसभा चुनाव में भाजपा के विवेक साहू ने यहां से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को पराजित कर ये संसदीय सीट भाजपा के नाम कर दी। ऐसे में अब कांग्रेस इस विधानसभा सीट को एक बार फिर अपने कब्जे में लाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। वहीं भाजपा इस सीट को कांग्रेस से छीनने की कोशिश में है। ये भी पढ़ें- MP NEWS : कन्फ्यूजन हुआ दूर…! कैबिनेट मंत्री बने रामनिवास रावत, पहले गलती से बोल गए थे राज्यमंत्री, 15 मिनट बाद फिर दोबारा ली शपथ
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts