छत्तीसगढ़ में 6 दिन से लापता नवविवाहित जोड़ा मिला, परिवार को बिना बताए डोंगरगढ़ में रह रहे थे अकेले; सामने आई ये वजह

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में 6 दिन से लापता नवविवाहित जोड़ा मिला, परिवार को बिना बताए डोंगरगढ़ में रह रहे थे अकेले; सामने आई ये वजह

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में एक नवविवाहित जोड़ा अचानक लापता हो गया, जिससे उनके परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ग्राम मुहड़बरी निवासी नरेंद्र वर्मा (28) और उनकी पत्नी ट्विंकल वर्मा (25) 14 जून को घर से यह कहकर निकले थे कि वे चकनार (मायके) जा रहे हैं, लेकिन वहां कभी नहीं पहुंचे।

फोन बंद मिला, अपहरण की जताई आशंका

जब कई दिनों तक दोनों से कोई संपर्क नहीं हुआ और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला, तो परिवार वालों को शक हुआ कि दोनों का अपहरण हो गया है। इसके बाद परिजन 17 जून को छुईखदान थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

6 दिन बाद डोंगरगढ़ में मिला जोड़ा

छुईखदान पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय सूत्रों की मदद से 6 दिन बाद नरेंद्र और ट्विंकल को डोंगरगढ़ के एक किराए के मकान से खोज निकाला। दोनों सुरक्षित और शांतिपूर्वक रह रहे थे।

परिवार से मिली नाराजगी के चलते लिया फैसला

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि पारिवारिक तनाव और लगातार हस्तक्षेप के कारण वे कुछ समय के लिए अकेले रहना चाहते थे। इसलिए बिना किसी को बताए डोंगरगढ़ चले गए थे। उनका मकसद किसी को परेशान करना नहीं था।

पुलिस की अपील – ऐसी स्थिति में सूचित करें

खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने जानकारी दी कि दोनों अब पूरी तरह सुरक्षित हैं और शुक्रवार को उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घरवालों या पुलिस को पहले से सूचना दें, ताकि भ्रम या अनावश्यक तनाव से बचा जा सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts