PlayBreaking News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ के नाम से आया ईमेल

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ के नाम से आया ईमेल
छत्तीसगढ़ की राजधानी बिलासपुर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर आया, जिससे हड़कंप मच गया। ईमेल में ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ नामक संगठन का जिक्र है। हालांकि, पुलिस और बम स्क्वायड की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

कोर्ट की वेबसाइट पर धमकी भरा ईमेल

गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार को जब कोर्ट में कामकाज शुरू हुआ, तभी दोपहर में कोर्ट की वेबसाइट पर एक धमकी भरा मेल आया। इसमें हाईकोर्ट परिसर में बम लगाने और उसे उड़ाने की बात कही गई थी। यह मेल आईडी abdul abdia@outlook.com से भेजा गया था।

ईमेल में IED से हमले की बात

ईमेल में लिखा गया कि कोर्ट में अमोनियम सल्फर बेस्ड IED लगाया गया है और इसे एक पवित्र मिशन बताया गया। ईमेल में अजमल कसाब को फांसी दिए जाने और कुछ खास व्यक्तियों की हिरासत को लेकर नाराज़गी जताई गई है।

पुलिस और बम स्क्वायड ने किया सर्च ऑपरेशन

धमकी की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। पुलिस, बम स्क्वायड और स्निफर डॉग्स के साथ मौके पर पहुंची। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला चकरभाठा थाना में दर्ज कर लिया है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। अफसरों का कहना है कि मेल की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की गई है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

  • यह पहली बार नहीं है जब किसी सरकारी संस्थान को धमकी मिली हो।
  • 2 महीने पहले कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
  • 8 महीने पहले बिलासपुर से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts