PlayBreaking News

छतरपुर में दर्दनाक हादसा : राईपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत; जटाशंकर महादेव के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, CM मोहन यादव ने जताया दुख

Follow on Google News
छतरपुर में दर्दनाक हादसा : राईपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत; जटाशंकर महादेव के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, CM मोहन यादव ने जताया दुख
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। किशनगढ़ थाना क्षेत्र की राईपुरा घाटी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों और घायलों को राहत राशि देने का ऐलान किया है।

जटाशंकर महादेव के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, पन्ना के ग्राम गनियारी के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे, इसी दौरान किशनगढ़ थाना क्षेत्र की राईपुरा घाटी में कर्री तिराहा के पास चालक ने तेज रफ्तार में एक दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बीच चालक का संतुलन बिगड़ा गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल किशनगढ़ पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने घायलों को बाहर निकालकर बिजावर अस्पताल पहुंचाया। बिजावर अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दो घायलों ने बिजावर के अस्पताल में दम तोड़ दिया था, जबकि एक अन्य घायल की बाद में जिला अस्पताल में मौत हो गई।

गंभीर घायलों को झांसी रेफर किया

जिला अस्पताल में आरएमओ अभय सिंह ने 8 डॉक्टरों की टीम के साथ घायलों का इलाज किया। 4 घायलों को गंभीर हालत के चलते झांसी रेफर किया। शेष घायलों का बिजावर और जिला अस्पताल में इलाज जारी है। ये भी पढ़ें- सिंगरौली में स्कूली बच्चों से भरी बेकाबू होकर पलटी, कई बच्चे घायल; अस्पताल में कराया भर्ती

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

इस हादसे में मरने वालों की पहचान अंशुल पटेल (15 वर्ष), श्यामलाल पटेल (60 वर्ष) और गौरीशंकर पटेल (54 वर्ष) के रूप में हुई है। इसके अलावा जो लोग घायल हुए हैं, उनमें- अनीता पत्नी सियाराम पटेल (35 वर्ष), भगवती पत्नी राजकरण पटेल (45 वर्ष), आरती पटेल (21 वर्ष), गुलाब बाई यादव (60 वर्ष), शिवानी पुत्री सुरेन्द्र यादव (8 वर्ष), बिहारी पटेल (60 वर्ष), अवधलाल (50 वर्ष), राजकिशोर पटेल (42 वर्ष), कल्लूबाई पटेल (65 वर्ष), मर्री पटेल (55 वर्ष), क्रांति पटेल (22 वर्ष), पुष्पेन्द्र पटेल (25 वर्ष) सहित 22 अन्य लोग शामिल हैं।

सीएम ने आर्थिक मदद देने का ऐलान किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहन शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। सीएम ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। ये भी पढ़ें- एक बार फिर अंधविश्वास ने ली जान… सिर और धड़ अलग देखकर हैरान रह गए लोग, तांत्रिक ने क्रूरता के साथ अधेड़ की बलि दे दी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts