PlayBreaking News

MP में छठ पर्व की भव्य छटा :सीएम डॉ. मोहन यादव ने सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, भोपाल में बना पहला छठ मैया मंदिर

आस्था और लोकसंस्कृति के संगम छठ महापर्व की धूम मध्यप्रदेश में भी देखने को मिली। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम तक घाटों पर हजारों श्रद्धालु जुटे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूर्य को अर्घ्य दिया।
Follow on Google News
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, भोपाल में बना पहला छठ मैया मंदिर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल/इंदौर। आस्था और लोकसंस्कृति के संगम छठ महापर्व की धूम मध्यप्रदेश में भी देखने को मिली। सोमवार को पर्व का तीसरा दिन रहा, जब श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम तक घाटों पर हजारों श्रद्धालु जुटे। जल में खड़े होकर लोगों ने सूर्य देव और छठी मैया से परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

    भोपाल में 52 घाटों पर पूजा

    राजधानी भोपाल में 52 घाटों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन हुआ। व्रती महिलाएं दिनभर छठ प्रसाद की तैयारी में जुटी रहीं। ठेकुआ, चावल के लड्डू, सांचा और मौसमी फल प्रसाद में शामिल रहे। शाम को श्रद्धालुओं ने बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ और दीप सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। जल में खड़े होकर महिलाओं ने अस्त होते सूर्य की पूजा की और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

    Twitter Post

    इंदौर में मुख्यमंत्री ने दिया अर्घ्य

    इंदौर के करीब 200 घाटों पर छठ पर्व की झलक देखने को मिली। बिहार और पूर्वांचल के हजारों श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। शाम 5:52 बजे सूर्यास्त के समय श्रद्धालुओं ने प्रसाद से भरी टोकरियां उठाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस अवसर पर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने पूर्वोत्तर और पूर्वांचल की सांस्कृतिक पहचान के इस महोत्सव को एकता और परंपरा का प्रतीक बताया।

    Twitter Post

    उज्जैन में शिप्रा तट पर रोशनी और आतिशबाजी

    • उज्जैन के विक्रम तीर्थ सरोवर और रामघाट पर छठ पूजा की भव्यता देखते ही बनी।
    • सैकड़ों महिलाओं ने शिप्रा नदी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
    • पूजा के बाद घाटों पर आतिशबाजी और दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
    • परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने सांस्कृतिक माहौल में उत्सव का आनंद लिया।

    नर्मदापुरम में नर्मदा किनारे अर्घ्य

    नर्मदापुरम में सेठानी घाट, विवेकानंद घाट और पोस्ट ऑफिस घाट पर छठ व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया। उत्तर भारत और पूर्वांचल के मूल निवासी परिवारों ने बड़ी श्रद्धा से पूजा में हिस्सा लिया। मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय इस महापर्व का समापन होगा।

    Twitter Post 

    मंत्री विश्वास सारंग ने बिहार में की पूजा

    राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग इन दिनों बिहार प्रवास पर हैं। सोमवार को उन्होंने पटना के पाटीपुल घाट पर छठ पूजा में हिस्सा लिया और मां गंगा को संध्या अर्घ्य दिया। सारंग ने व्रती महिलाओं के साथ पारंपरिक विधि से पूजा की और बिहार की जनता को शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा है कि उनका यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जुड़ा हुआ है।

    भोपाल में बना प्रदेश का पहला ‘छठी मैया मंदिर’

    छठ पर्व के अवसर पर भोपाल को एक नई पहचान मिली है। लिंक रोड नंबर 3, पांच नंबर छठ घाट पार्क में प्रदेश का पहला छठी मैया मंदिर तैयार हुआ है। सोमवार को इसका लोकार्पण महापौर मालती राय और अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। मंदिर में सूर्य रूप में छठ मैया की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे जयपुर के प्रसिद्ध कलाकार महावीर भारती और निर्मला ने तैयार किया है। मकराना संगमरमर से बनी यह प्रतिमा 16 टन वजनी पत्थर से तराशी गई है। प्रतिमा निर्माण के दौरान दो बार टूटने के बावजूद तीसरे प्रयास में इसे सफलता मिली।

    आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम

    मध्यप्रदेश में छठ पर्व अब केवल बिहार और पूर्वांचल के लोगों का नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विविधता का हिस्सा बन चुका है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और नर्मदापुरम सहित सभी बड़े शहरों में आस्था और लोक परंपरा का माहौल रहा। लोगों ने एक साथ मिलकर सूर्यदेव की पूजा की, दीप जलाए और लोकगीत गाते हुए पर्व की गरिमा को जीवित रखा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts