Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चेपॉक का रिकॉर्ड, जिसने पहले बैटिंग की उसके जीतने के चांस ज्यादा

चेन्नई में फाइनल मुकाबला आज
चेपॉक का रिकॉर्ड, जिसने पहले बैटिंग की उसके जीतने के चांस ज्यादा

चेन्नई। आईपीएल 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य खेला जाएगा। चेपॉक में अभी तक 84 आईपीएल मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां फायदे में रही है। उसे 49 मैचों में जीत मिली है, जबकि चेज करने वाली टीमें 35 मुकाबलों में विजयी रही है। चेन्नई में पहली पारी में औसत स्कोर 164 रन रहा है। बता दें कि 2 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी केकेआर चौथी बार फाइनल खेल रही है। वहीं, हैदराबाद ने साल 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी। खास बात यह है कि पिछले सीजन में हैदराबाद की टीम 10वें नंबर पर रही थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ताकत

लीग स्टेज में केकेआर ने 14 मैच में 9 मैच जीते और 3 हारे। दो मैच बारिश के कारण रद्द हुए। 20 पॉइंट्स के साथ केकेआर ने नंबर वन बनकर प्लेऑफफ में क्वालिफाई किया है। पहले क्वालिफायर में केकेआर ने हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई। केकेआर ने इस सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अलग ही नजारा पेश किया है।

  1. सुनील नरेन : पूरे सीजन में गेमचेंजर साबित हुए हैं। उन्होंने13 मैच में 482 रन, 13 मैच में ही 16 विकेट लिए हैं।
  2. मिचेल स्टार्क : तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑफक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। स्टार्क ने 13 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 15.53, इकोनॉमी रेट 11.07 का रहा है।
  3. आंद्रे रसेल : बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन में 13 मैच में 222 रन बनाए और 16 विकेट अपने नाम करने में भी सफल रहे हैं।
  4. वरुण चक्रवर्ती : मिस्ट्री स्पिनर वरुण ने अब तक 14 मैच में 20 विकेट चटकाए हैं। चेपॉक की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार है, इसका ताजा उदाहरण क्वालिफायर दो में भी देखने को मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत

सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मैच जीते और 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। टीम17 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफफ में दूसरे नंबर पर पहुंची थी। टीम की मजबूती उसकी आक्रामक बल्लेबाजी है। टीम ने आईपीएल में 3 बार सबसे बड़े स्कोर बनाए हैं। बेंगलुरू के खिलाफ 287, मुंबई के खिलाफ 277 और दिल्ली के खिलाफ 266 रन बनाए।

  1. ट्रैविस हेड : अब तक 14 मैच में 567 रन बनाए हैं। हेड का बल्ला फाइनल में चला तो केकेआर के लिए मुसीबत हो सकती है।
  2. अभिषेक शर्मा : इस सीजन में अबतक 15 मैच में 482 रन बनाए हैं। हालांकि दोनों क्वालीफायर में अभिषेक का बल्ला खामोश रहा है, लेकिन गेंदबाजी से उन्होंने अपना असर छोड़ने में कामयाबी पाई है।
  3. टी-नटराजन : हैदराबाद के लिए काफी अहम रहे हैं। उन्होंने अबतक 13 मैच में 19 विकेट चटकाए हैं। टी-20 में नटराजन की किफायती गेंदबाजी हैदराबाद के लिए जरूरी है।
  4. पैट कमिंस : हैदराबाद के पास कमिंस जैसा कप्तान हैं, जो रणनीति से विरोधी खेमे में खलबली मचाने में सफल रहता है। कमिंस ने 15 मैचों में 17 विकेट और 112 रन बनाए हैं।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts