Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Flights Delayed :देश के कई एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम में खराबी, बेंगलुरु में 42 उड़ाने रद्द, दिल्ली में भी दिखा असर

देश के कई एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम में खराबी, बेंगलुरु में 42 उड़ाने रद्द, दिल्ली में भी दिखा असर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश के कई शहरों में आज फ्लाइट्स चेक-इन में परेशानी आ रही है। इस वजह से फ्लाइट ऑपरेशन धीमा हो गया। इसका सबसे ज्यादा असर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दिखा। यहां एक साथ 42 फ्लाइट्स कैंसिल की गई। वहीं दूसरी ओर हैदराबाद के एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके मद्देनजर दिल्ली में चेक-इन प्रोसेस को मैन्यूअल किया गया। जिससे कई यात्रियों को देर तक इंतजार करना पड़ा।

    किस एयरपोर्ट पर क्या है हालात

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा असर सुबह से ही चेक इन सिस्टम में पड़ रहा है। इनमें चार एयरलाइंस- इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर ब्रेक लगा है। जिसके बाद आगे तैयारी में सभी एयरलाइंस ने मैनुअल चेक इन और बोर्डिंग प्रोसेस लागू किए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉर्रिटी ने सुबह 7.40 बजे X पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि, हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

    बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट में चेक इन सिस्टम में देरी की वजह से चार फ्लाइट लेट हो गईं। ऑपरेशनल वजहों से इंडिगो की कई सर्विस कैंसिल करनी पड़ी। इनमें अब तक कुल 42 फ्लाइट कैंसिल हुईं हैं, जिनमें 22 आने वाली और 20 जाने वाली फ्लाइट शामिल थीं। इससे पहले दिल्ली में पिछले महीने विमानों के GPS सिग्नल में फेक अलर्ट आ रहे थे। इसे GPS स्पूफिंग कहा जाता हैं। इसके तहत पायलटों को गलत लोकेशन और नेविगेशन डेटा अलर्ट मिले।

    हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैंसेजर्स की भारी भीड़ जमा हो गई। चेक इन सिस्टम में देरी की वजह से फ्लाइट छूट रही हैं। इस घटना पर इंडिगो के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि टेक्नोलॉजी में समस्या, एयरपोर्ट पर भीड़ और ऑपरेशनल जरूरतों जैसी कई वजहों से हमारी कई फ्लाइट्स में देरी हुई है और कुछ कैंसलेशन भी हुई हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts