भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 और टेस्ट सीरीज का बदला शेड्यूल, BCCI ने दी जानकारी, जानें नई तारीखें

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज का शेड्यूल बदल गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को ट्वीट करके ये जानकारी दी। श्रीलंका क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आएगी। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 और 2 टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहले दोनों टीमों के बीच 25 फरवरी से टेस्ट सीरीज खेली जानी थी, लेकिन अब 24 फरवरी से टी-20 सीरीज खेली जाएगी।
ये भी पढ़ें: कोहली की फॉर्म पर कप्तान रोहित शर्मा का जवाब, बोले- अगर मीडिया चुप हो जाए तो सब ठीक हो जाएगा
इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम
- पहला टी-20: 24 फरवरी (लखनऊ)
- दूसरा टी-20: 26 फरवरी (धर्मशाला)
- तीसरा टी-20: 27 फरवरी (धर्मशाला)
- पहला टेस्ट: 4 से 8 मार्च (मोहाली)
- दूसरा टेस्ट (डे-नाइट): 12 से 16 मार्च (बेंगलुरु)




















