Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोहली की फॉर्म पर कप्तान रोहित शर्मा का जवाब, बोले- अगर मीडिया चुप हो जाए तो सब ठीक हो जाएगा

कोहली की फॉर्म पर कप्तान रोहित शर्मा का जवाब, बोले- अगर मीडिया चुप हो जाए तो सब ठीक हो जाएगा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी रनों के सूखे से गुजर रहे हैं। इसी बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली का बचाव किया। उन्होंने कोहली की फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों पर मीडिया को ही जिम्मेदार ठहरा है।

कोहली एक महान खिलाड़ी है: रोहित

दरअसल, पूर्व कप्तान कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे, जब रोहित से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ये सब बातें मीडिया से ही शुरू होती हैं। अगर कुछ समय के लिए मीडिया शांत रहेगी, तो सब सही हो जाएगा। वह इस समय अच्छे मेटल स्पेस में हैं, उन्हें पता है कि दवाब को कैसे झेलना है। वह एक दशक से अधिक समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। रोहित ने कहा कि कोहली एक महान खिलाड़ी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज 16 फरवरी से शुरू हो रही है। ये भी पढ़ें: IPL Auction 2022 : U19 स्टार राज बावा को मुंबई ने 2 करोड़ में खरीदा, कोलकाता को फाइनल में पहुंचाने वाले मॉर्गन रहे अनसोल्ड

हार्दिक पंड्या पर भी बोले रोहित

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा, 'हमारा बहुत व्यस्त कार्यक्रम है और खिलाड़ियों को चोट लगना तय है। यह महत्वपूर्ण है कि हम उन खिलाड़ियों को मौका दें, जो चोटिल खिलाड़ियों की जगह अच्छा प्रदर्शन कर सकें। हार्दिक पंड्या एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, वह कमाल के ऑलराउंडर हैं। हमने इस पर चर्चा नहीं की है कि क्या वह केवल एक बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं या ऑलराउंडर के रूप में।

कुलदीप-चहल को लेकर कहीं ये बात

रोहित शर्मा ने कुलदीप और चहल लेकर कहा कि चहल पहले ही लय में आ चुके हैं। कुलदीप को कुछ समय लगेगा, क्योंकि वह कुछ समय के लिए चोटिल हो गए थे। कलाई के स्पिनरों को लय में आने में समय लगता है, इसलिए हमें इंतजार करने की जरूरत है। मैं देख सकता हूं कि नेट्स में वह काफी मेहनत कर रहे हैं।

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड, दीपक हुड्डा और कुलदीप यादव। खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts