PlayBreaking News

UP News:चंदौली में बुलडोजर एक्शन, सपा कार्यालय जमींदोज; PWD ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में सपा का स्थानीय कार्यालय पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई। लगातार चल रहे इस अभियान से पूरे शहर में हलचल तेज हो गई है।
Follow on Google News
चंदौली में बुलडोजर एक्शन, सपा कार्यालय जमींदोज; PWD ने की कार्रवाई

चंदौली। सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया है। 300 से अधिक निर्माणों को अब तक ध्वस्त किया जा चुका है। सपा कार्यालय पर कार्रवाई सबसे ज्यादा चर्चा में रही। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों के लिए अभियान जारी रहेगा।

सड़क चौड़ीकरण के लिए सख्त कार्रवाई

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़क चौड़ीकरण के तहत प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पड़ाव से गोधना बाईपास तक सड़क को चौड़ा करने का कार्य जारी है। इसी के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। प्रशासन ने पहले से ही नापी और मार्किंग की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। इसके बाद ही बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। यह अभियान पिछले एक सप्ताह से लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें: भोपाल मेट्रो पर वक्फ बोर्ड में सुनवाई: कब्रिस्तान के नीचे अंडरग्राउंड लाइन पर उठा विवाद,14 मई को अगली बहस

सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर

शुक्रवार को हुई कार्रवाई में समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यालय पर भी बुलडोजर चला। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि कार्यालय का हिस्सा सरकारी जमीन पर बना हुआ था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बुलडोजर से ऑफिस का अवैध हिस्सा ढहा दिया गया। 

300 से ज्यादा निर्माण किए गए जमींदोज 

बताया जा रहा है कि अब तक 300 से अधिक छोटे-बड़े निर्माणों को जमींदोज किया जा चुका है। इनमें दुकानें, मकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य बिल्डिंग शामिल हैं। मस्जिदों के कुछ हिस्सों और कॉलेजों की बाउंड्री वॉल पर भी कार्रवाई हुई है। दशकों पुराने निर्माणों के टूटने से लोगों में चिंता का माहौल है। 

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में विजय की धमाकेदार एंट्री : सरकार बनाने का रास्ता साफ, इन 3 दलों के समर्थन से मिला बहुमत

प्रशासन ने जारी किए थे नोटिस 

प्रशासन ने इस अभियान से पहले सभी प्रभावित लोगों को नोटिस जारी किए थे। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के दोनों ओर जमीन की नापी कर स्पष्ट मार्किंग की थी। जिन लोगों ने समय रहते खुद अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासनिक अधिकारी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। प्रशासन का दावा है कि नियमों के तहत ही कार्रवाई की जा रही है।

कई दुकानों, मकानों पर चला बुलडोजर 

इस कार्रवाई के चलते कई लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। वर्षों से चल रही दुकानों और प्रतिष्ठानों के टूटने से लोगों में असंतोष भी देखा जा रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts