Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News : बीजापुर में 1 लाख की इनामी महिला सहित 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

CG News : बीजापुर में 1 लाख की इनामी महिला सहित 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कई घटनाओं में शामिल एक लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 14 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि माओवादी संगठन में पारिवारिक सुख से वंचित रहने और माओवादियों की जीवन शैली और विचारधारा से परेशान होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली नागी पोड़ियाम (38) पर एक लाख रुपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली ‘उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी', ‘गंगालूर एरिया कमेटी' और ‘भैरमगढ़ एरिया कमेटी' में सक्रिय थे।

इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

  1. उसूर एसओएस अंतर्गत मारुड़बाका आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष 1 लाख की इनामी महिला नक्सली नागी पोडियामी पति समैया पोडियामी उम्र 38 निवासी कडतीपारा मारुड़बाका।
  2. गंगालुर एरिया कमेटी अंतर्गत पुसनार भूमकाल मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमाण्डर अर्जुन पुनेम उर्फ अरजू उर्फ मेड्डी पिता बुधराम पुनेम उम्र 25 निवासी बड्डेपारा गंगालुर।
  3. भूमकाल मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर बघेल पुनेम उर्फ बुधरु पिता कोवा पुनेम उम्र 35 निवासी गोरगेपारा थाना गंगालुर।
  4. आरपीसी मिलिशिया सदस्य बी सेक्शन रंगा पोटाम पिता लखमा पोटाम उम्र 25 निवासी पुसनार गायतापारा गंगालुर।
  5. पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य सुदरु पुनेम उर्फ मोरका सुदरू पिता सुक्कू पुनेम उम्र 26 निवासी पुसनार गायता पारा गंगालुर।
  6. पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य अर्जुन पोटाम उर्फ आयतु पिता लक्खु पोटाम उम्र 23 निवासी बड्डेपारा पुसनार गंगालुर।
  7. पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य बुधराम पोटाम उर्फ नेती बुधराम पिता सोमलू पोटाम उम्र 26 निवासी गयतारपारा पुसनार।
  8. गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत पुसनार डीएकेएमएस सदस्य राजू पोटाम पिता मासा पोटाम उम्र 32 निवासी पुसनार गायतापारा गंगालुर।
  9. पुसनार भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर हेमन पुनेम पिता सुक्कू पुनेम उम्र 26 निवासी पुसनार बंटी पारा गंगालुर।
  10. पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य सतरु पुनेम पिता कोवा पुनेम उम्र 55 निवासी पुसनार बंटी पारा गंगालूर।
  11. पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य सोमलू कुंजाम पिता मासा कुंजाम उम्र 40 निवासी पुसनार बंटी पारा गंगालुर।
  12. पुसनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य मंगलू हेमला उर्फ मुंडी पिता हुंगा हेमला उम्र 35 निवासी बंटी पारा पुसनार गंगालुर।
  13. भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत सीएनएम सदस्य सूदरु मड़कम पिता सन्नू मड़कम उम्र 24 निवासी मदपाल मिरतुर।
  14. पश्चिम बस्तर डिविजन प्रेस टीम पार्टी सदस्य संतोष मोड़ियाम पिता आयतु मोड़ियाम उम्र 30 निवासी पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर शामिल हैं।

अब तक 137 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक 137 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं, विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल 306 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों को राज्य शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : बारामूला के सोपोर इलाके में विस्फोट, 4 लोगों की मौत ये भी पढ़ें- सपा सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा रद्द
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts