Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Board Exams 2026:छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए अंक विभाजन और जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। यह अपडेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके तहत परीक्षा के लिए निर्धारित नए नियम और अंक वितरण की जानकारी दी गई है। खासतौर पर, प्रैक्टिकल परीक्षा की शुरुआत 1 जनवरी से होगी, जिससे छात्रों को समय से पहले तैयारी करने का मौका मिलेगा। छात्रों को इन गाइडलाइंस का पालन करना बेहद जरूरी है।
छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं 1 जनवरी 2026 से लेकर 14 फरवरी 2026 तक चलने वाली है। जिसे लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा सब्जेक्ट वाइज अंक विभाजन भी जारी कर दिया गया है। प्रत्येक विषय के लिए आवंटित अधिकतम अंक 100 होंगे। अंको को थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आई ए कॉम्पोनेंट्स के बीच विभाजित किया गया है। 

    कक्षा दसवीं के लिए 83 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई है। हिन्दी, सोशल साइंस, मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और बेसिक, साइंस और इंग्लिश का पेपर 100 अंक का होगा। थ्योरी परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी, जिसके लिए 80 अंक दिए जाएंगे। इंटरनल असेस्मेंट 20 अंक का होगा। एआई, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी समेत कई विषयों की परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। 50 अंक प्रैक्टिकल और 50 अंक थ्योरी के होंगे।

    कक्षा 12वीं के लिए कल 121 पेपर विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लिए थ्योरी पेपर 70 अंक का होगा। वहीं 30 अंक की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। फिजिकल एजुकेशन के लिए थ्योरी पेपर 70 अंक का होगा। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंक की होगी। जबकि पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, कथक डांस और भरतनाट्यम डांस समेत विषयों की थ्योरी परीक्षा 30 अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा 70 अंक की होगी। होम साइंस, इनफॉर्मेटिव प्रैक्टिस औरकंप्यूटर साइंस के लिए भी थ्योरी पेपर 70 अंक और प्रैक्टिकल 30 अंक का होगा।

    सीबीएसई की सलाह

    सीबीएसई ने सभी स्कूलों और छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेस्मेंट को निर्धारित समय सीमा के भीतर सही तरीके से पूरा करने की सलाह दी है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अगले चरण में छात्रों को कोई समस्या न हो। सीबीएसई ने नोटिस में यह भी कहा है कि स्कूल कभी-कभी प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेस्मेंट के अंक अपलोड करते समय गलतियां कर देते हैं। इन गलतियों से बचने और परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, सीबीएसई ने स्कूलों के लिए एक सूची तैयार की है, जिसमें कड़ाई से निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूल किसी भी बहाने के साथ अपनी गलतियों को सुधारने का अनुरोध न करें।

    Uploaded media

    मार्किंग स्कीम

    मार्किंग स्कीम की जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्रों और स्कूलों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट [http://www.cbse.gov.in](http://www.cbse.gov.in) पर जाना होगा। होमपेज पर कक्षा 10वीं/12वीं Marks Bifurcation लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक पीडीएफ पेज खुलेगा, जिसमें विषयवार अंक विभाजन दिया जाएगा। छात्र इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया छात्रों और स्कूलों को परीक्षा के दौरान किसी भी भ्रम से बचने में मदद करेगी।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts