Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुवाहाटी जाएंगे कप्तान गिल :BCCI ने कहा- तेजी से रिकवरी कर रहे, खेलने पर फैसला बाद में लेंगे

BCCI ने जानकारी दि कि गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं। और मेडिकल टीम लगातार उनकी सेहत पर निगरानी कर रही है।
BCCI ने कहा- तेजी से रिकवरी कर रहे, खेलने पर फैसला बाद में लेंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पर BCCI ने मेडिकल अपडेट दिया है। बुधवार को बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज के जरिए कहा- 'गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं। वे 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखेगी। उनके दूसरा टेस्ट में खेलने को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा।'

    गर्दन में परेशानी के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे

    दरअसल शनिवार को गिल कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने साइमन हार्मर की पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं बनाया। तीसरी बॉल पर चौका लगाकर उन्होंने अपना खाता खोला, इसी दौरान स्वीप खेलने के प्रयास में उनकी गर्दन में परेशानी हुई। 

    पंत संभालेंगे कप्तानी

    अगर गिल गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल पाते हैं तो इस स्थिति में उप कप्तान ऋषभ पंत ही टीम की कप्तानी करेंगे। जहां कोलकाता टेस्ट में गिल के बाहर होने के बाद पंत ने ही टीम की कमान संभाली थी। हालांकि बीसीसीआई की जारी प्रेस रिलीज से गिल के खेलने की संभावना बढ़ गई है। मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts