PlayBreaking News

रूस -यूक्रेन वॉर:यूक्रेन ने रूस के दो शैडो ऑइल टैंकरों पर किया हमला , ब्लैक सी के मुहाने पर बनाया निशाना!

रूस के काला सागर बंदरगाह नोवोरोस्सियस्क के प्रवेश द्वार के पास शैडो फ्लीट के दो तेल टैंकरों पर हमला किया है।
Follow on Google News
यूक्रेन ने रूस के दो शैडो ऑइल टैंकरों पर किया हमला , ब्लैक सी के मुहाने पर बनाया निशाना!
Photo : ANI

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और बढ़ सकता है। इसका कारण यूक्रेन द्वारा रूस की शैडो फ्लीट पर हमला करना है। माना जाता है कि रूस अपनी शैडो फ्लीट से तेल को उन देशों को बेचता है जिनपर अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर रोक लगा रखी है।

जेलेंस्की ने दी हमले की जानकारी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वल्दोमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि सैन्य बलों ने रूस के काला सागर बंदरगाह नोवोरोस्सियस्क के प्रवेश द्वार के पास शैडो फ्लीट के दो तेल टैंकरों पर हमला किया है। यह मॉस्को के ऊर्जा नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने की कीव की कोशिश को दिखाता है।

ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम : पचमढ़ी की गहरी खाई में मृत मिले बाघ का हुआ अंतिम संस्कार, नहीं मिले शिकार के कोई सबूत

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर दी जानकारी

जेलेंस्की ने टेलीग्राम ऐप पर इस संबंध में कहा- हमारे सैनिक रूसी गुप्त तेल बेड़े के खिलाफ प्रतिबंध लगाना जारी रखे हुए हैं। उन्होंने नोवोरोस्सियस्क बंदरगाह के प्रवेश द्वार पर पानी में दो जहाजों को निशाना बनाया है। इन टैंकरों का इस्तेमाल तेल परिवहन के लिए किया जाता था - अब नहीं। समुद्र, वायु और भूमि पर यूक्रेन की लंबी दूरी की क्षमताओं का विकास जारी रहेगा।

रूस ने कई ड्रोन गिराने का दावा किया

जहाजों पर हमले की घटना रूसी रक्षा मंत्रालय के उस बयान के बाद सामने आई है जिसमें कहा गया है कि उसके वायु रक्षा तंत्र ने रात भर में लगभग 15 क्षेत्रों में 334 यूक्रेनी ड्रोन को रोका। इनमें मॉस्को के आसपास के क्षेत्र और सेंट पीटर्सबर्ग स्थित लेनिनग्राद क्षेत्र शामिल हैं। ये हमले ड्रोन युद्ध में हो रही व्यापक वृद्धि का हिस्सा हैं, जिसमें यूक्रेन तेजी से रूसी क्षेत्र के भीतर तक हमले कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav: दीदी को कोई नहीं हरा सकता..., बंगाल रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव का मैसेज

तेल संबंधी ढांचे को बार-बार निशाना बनाया 

हाल के हफ्तों में यूक्रेनी ड्रोनों ने रूस के प्रमुख ऊर्जा क्षेत्रों को निशाना बनाया है। काला सागर के किनारे स्थित तुआपसे शहर में तेल रिफाइनरी और निर्यात टर्मिनल को दो सप्ताह में चार बार निशाना बनाया गया है। यह मोर्चे से लगभग 450 किलोमीटर दूर है। हमलें से यहां आग लग गई, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठे। यूक्रेन ने यह भी दावा किया कि उसने रूस के पर्म क्षेत्र में स्थित एक तेल पंपिंग स्टेशन पर लगातार दो दिनों तक हमला किया जो यूक्रेन से 1500 किमी दूर है। 

रूस को आर्थिक नुकसान का दावा

यूक्रेन का कहना है कि इन हमलों से रूस को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस को इस साल की शुरुआत से अपने तेल क्षेत्र पर हुए हमलों के कारण कम से कम 7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

बढ़ रहा है रूस का तेल एक्सपोर्ट

हालांकि अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार मार्च में रूसी कच्चे तेल और तेल उत्पादों का निर्यात 320,000 बैरल प्रति दिन बढ़कर 7.1 मिलियन बैरल हो गया। इससे रूस का रेवेन्यू लगभग दोगुना होकर 9.7 बिलियन डॉलर से बढ़कर 19 बिलियन डॉलर हो गया। इसका मुख्य कारण पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान का युद्ध है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts