PlayBreaking News

टोरंटो हत्याकांड की गुत्थी क्या?एक महिला, एक छात्र… 6 दिन में दो भारतीयों की हत्या, जानें पूरा मामला

कनाडा के टोरंटो में छह दिनों के भीतर दो भारतीय नागरिकों की हत्या से प्रवासी भारतीय समुदाय में चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हिमांशी खुराना की घर के अंदर हत्या हुई, जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के छात्र शिवांक अवस्थी को गोली मार दी गई। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है और भारतीय कांसुलेट परिवारों की मदद कर रहा है।
Follow on Google News
एक महिला, एक छात्र… 6 दिन में दो भारतीयों की हत्या, जानें पूरा मामला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कनाडा के टोरंटो शहर में बीते 6 दिनों के अंदर दो भारतीय नागरिकों की हत्या से भारतीय समुदाय में गहरा दुख और चिंता फैल गई है। पहली घटना में 30 वर्षीय भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या हुई, जबकि दूसरी घटना में 20 वर्षीय भारतीय मेडिकल स्टूडेंट शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    घर के अंदर मिला हिमांशी खुराना का शव

    30 साल की हिमांशी खुराना टोरंटो में रहती थीं और सोशल मीडिया पर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर थीं। टोरंटो पुलिस के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:41 बजे हिमांशी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

    अगली सुबह यानी 20 दिसंबर 2025 को करीब 6:30 बजे स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके में एक घर के अंदर उनका शव मिला। पुलिस ने इस मामले को हत्या करार देते हुए जांच शुरू कर दी।

    पार्टनर हिंसा का शक, आरोपी पर अरेस्ट वारंट

    पुलिस को शक है कि यह मामला इंटीमेट पार्टनर वायलेंस से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि पीड़िता और संदिग्ध एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इस केस में 32 वर्षीय टोरंटो निवासी अब्दुल घाफूरी के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने पूरे कनाडा में उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है और लोगों से जानकारी देने की अपील की है। यह टोरंटो में साल 2025 की 40वीं हत्या थी।

    भारत के कांसुलेट ने जताया दुख

    टोरंटो स्थित भारत के कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया ने हिमांशी की हत्या पर गहरा दुख जताया। बयान में कहा गया कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं। कांसुलेट लगातार परिवार और कनाडाई अधिकारियों के संपर्क में है।

    भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या

    दूसरी घटना में 20 वर्षीय भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिवांक यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबरो कैंपस में लाइफ साइंसेज में पीएचडी कर रहे थे।

    यह घटना 23 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3:34 बजे हाइलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्सटन रोड इलाके में हुई, जो कैंपस के बेहद पास है।

    मौके पर ही मौत, कैंपस में लगा लॉकडाउन

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शिवांक को गोली लगी हालत में पाया गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए।

    सुरक्षा के चलते कैंपस में अस्थायी लॉकडाउन लगाया गया। पुलिस ने शिवांक की तस्वीर जारी कर लोगों से जानकारी देने की अपील की है। यह टोरंटो में साल 2025 की 41वीं हत्या थी।

    कांसुलेट परिवार के संपर्क में

    कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया ने शिवांक की मौत पर भी गहरा दुख जताया और कहा कि वे परिवार के संपर्क में हैं। कांसुलेट स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर जरूरी मदद दे रहा है।

    दोनों मामलों में कोई संबंध नहीं

    हालांकि दोनों हत्याएं टोरंटो में हुई हैं, लेकिन पुलिस ने साफ किया है कि दोनों मामलों के बीच कोई संबंध नहीं है। ये अलग-अलग घटनाएं हैं और दोनों की जांच अलग-अलग की जा रही है।

    इन घटनाओं के बाद विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों और समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता और डर बढ़ गया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी तुरंत साझा करें।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts