कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में फायरिंग :बच्चे की बर्थडे पार्टी में हुई गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; 10 गंभीर रूप से घायल

कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में शनिवार रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में 4 लोगों की मौत और 10 घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है, लेकिन अभी हमलावर, हमले की वजह और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Follow on Google News
बच्चे की बर्थडे पार्टी में हुई गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; 10 गंभीर रूप से घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित स्टॉकटन शहर में शनिवार रात एक घटना सामने आई। एक बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक शुरू हुई गोलीबारी में 14 लोगों को गोली लगी। जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    कैसे हुई घटना?

    यह गोलीबारी ल्यूसिल एवेन्यू के 1900 ब्लॉक में स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान हुई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, फायरिंग डेयरी क्वीन रेस्टोरेंट के अंदर या उसके ठीक पास हुई। शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता हीदर ब्रेंट ने पुष्टि की है कि, मृतकों की संख्या 4 है और अन्य घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

    अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि फायरिंग क्यों की गई, लेकिन शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह हमला निशाना साधकर किया गया था, यानी हमलावर पहले से प्लानिंग करके आया था।

    अधिकारियों की प्रतिक्रिया और जांच

    घटना के तुरंत बाद, पुलिस और इमरजेंसी टीमें बड़े पैमाने पर मौके पर पहुंचीं। सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि कई पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और इलाके को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है।

    पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है। 

    Twitter Post

    वाइस मेयर ने घटना पर जताया दुख

    स्टॉकटन के वाइस मेयर जैसन ली ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने घटना पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि, एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में हुई सामूहिक गोलीबारी के बारे में जानकर मेरा दिल टूट गया है। यह वो जगह नहीं होनी चाहिए जहां परिवार अपनी जान के लिए डरें।

    उन्होंने यह भी कहा कि, मैं अधिकारियों के संपर्क में हूं ताकि पता चल सके कि क्या हुआ और मैं इस मामले में पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए दबाव डालता रहूंगा। हमारे समुदाय को जवाब चाहिए और प्रभावित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए।

    चश्मदीदों ने बताई दहशत की कहानी

    स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने सोशल मीडिया पर घटना के बारे में कई बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि,

    • हम गैस स्टेशन पर रुके, तभी 11 पुलिस कारें और 5 एम्बुलेंस आती दिखीं।
    • हम बच्चों की बर्थडे पार्टी के पास थे… गोलियां चलीं तो लगा शायद पटाखे हैं।
    • हम घर के पास ही थे, अचानक कई गोलियों की आवाज आई और कुछ ही देर में पूरा रास्ता बंद कर दिया गया।

    इन बयानों से यह साफ दिखता है कि, लोग अचानक हुई इस घटना से कितने डरे हुए हैं।

    लोगों में दहशत

    यह घटना ऐसे समय में हुई है जब स्टॉकटन पहले ही बढ़ती हिंसा की घटनाओं का सामना कर रहा है। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई कि मासूम बच्चों के कार्यक्रम भी अब सुरक्षित नहीं रह गए। कई परिवारों ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। आसपास के स्कूलों और दुकानों ने सतर्कता बढ़ाई। सोशल मीडिया पर लोग लगातार संवेदना और नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

    नवंबर 2025 में बढ़ा मास शूटिंग का खतरा

    अमेरिका में नवंबर 2025 महीना खासतौर पर हिंसक रहा है। इस दौरान कई फायरिंग की घटनाएं सामने आईं:

    26 नवंबर- व्हाइट हाउस के सामने फायरिंग

    नेशनल गार्ड्स को निशाना बनाया गया, संदिग्ध को बाद में हिरासत में लिया गया।

    16 नवंबर- फ्लोरिडा, जैक्सनविले

    एक पार्टी के दौरान फायरिंग, 4 लोग घायल।

    17 नवंबर- न्यू मेक्सिको, लास क्रूसेस

    हाउस पार्टी में गोलीबारी, 1 की मौत, 3 घायल।

    9 नवंबर- सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया

    बीच के पास झगड़े के बाद फायरिंग, 5 घायल।

    7 नवंबर- डेलावेयर, विलिमिंग्टन

    एक अन्य फायरिंग में 5 लोग घायल हुए।

    2025 में अब तक 300 से ज्यादा मास शूटिंग

    अमेरिका में इस साल 300 से ज्यादा मास शूटिंग केस दर्ज किए जा चुके हैं। लगभग हर हफ्ते किसी न किसी राज्य से गोलीबारी की खबर आती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह देश के लिए एक गंभीर सामाजिक और सुरक्षा संकट बन चुका है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts