सिक्किम। सिक्किम में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चीन की सीमा के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा- भारतीय सेना के तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों (JCO) और 13 सैनिकों सहित 16 जवानों की मौत हो गई है। जिस ट्रक से वह यात्रा कर रहे थे, वह एक ढलान पर फिसल गया और खाई में गिर गया।
https://twitter.com/ANI/status/1606227138457128960?s=20&t=FFga88BJO1wqtceIpcV6Mg
कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर चटन से थंगू की ओर जा रहा थे। इसी दौरान जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। बता दें कि 4 घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला गया है।
ये भी पढ़ें- Terror Funding Case : NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सड़क हादसे में हुई जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की मौच से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1606227236515991553?s=20&t=IIdlY953a7-w7peWgu5Ndg
राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें