Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Burhanpur News : मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर, आक्रोशित लोगों ने फांसी की मांग की

Burhanpur News : मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर, आक्रोशित लोगों ने फांसी की मांग की
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी के घर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गुरुवार को आरोपी के घर बुलडोजर चल दिया गया। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर के सामने रखी अवैध टपरी जेसीबी से तोड़ी, जबकि हथौड़े से आरसीसी निर्माण तोड़ा जा रहा है। घटना के बाद से आक्रोशित लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि मासूम बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में बुधवार (22 मई) को सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अफसरों को ज्ञापन देते हुए आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की थी। इसके साथ ही उनके मकान को जमींदोज करने की भी मांग की गई थी।

21 मई को गिरफ्तार हुआ आरोपी

सात साल की मासूम से रेप के बाद हत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को मंगलवार (21 मई) को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि 18 मई को बच्ची घर के पास से गायब हुई थी। इसके बाद से लगातार बच्ची की तलाश की जा रही थी। 20 मई को आरोपी के घर के पीछे उसका शव मिला। यह पूरा मामला बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना अंतर्गत आने वाले प्रतापपुरा क्षेत्र का है।

बदबू से हुआ खुलासा

मासूम बच्ची शनिवार (18 मई) दोपहर को अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी, परिजनों द्वारा काफी खोजने के बाद भी वह नहीं मिली तो उसकी गुमशुदगी की शिकायत शिकारपुरा पुलिस में थी। पुलिस ने तत्काल बच्ची की तलाश के लिए टीम बनाकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बच्ची के घर से लेकर इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार दोपहर क्षेत्र की एक महिला ने बदबू आने की सूचना दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो खंडहरनुमा इस मकान में बच्ची का शव पड़ा हुआ था।

चॉकलेट के बहाने मासूम को घर बुलाया

जानकारी के मुताबिक, जहां मासूम का शव मिला, उस जगह के आसपास के रहवासी लोगों से पुछताछ की गई। घटना स्थल से सटे मकानों में रहने वाले संदेहियों पर शंका के आधार पर गौरव उर्फ खुशाल को हिरासत में लेकर विस्तृत पुछताछ की गई। जिसके द्वारा बताया गया कि 18 मई की दोपहर वह घर में अकेला था। उसी दौरान बच्ची खेलते हुए उसके घर के पास से निकल रही थी। तभी उसने पैसे और चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को बुलाया। मासूम उसे पहले से जानती थी, इसलिए उसकी बातों में आ गई। आरोपी उसे घर के पहले माले पर बने कमरे में ले गया और गलत काम किया। जब मासूम चीखने-चिल्लाने लगी तो रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मासूम की मौत हो जाने पर आरोपी घबरा गया और उसने बालिका को पास वाले मकान की छत पर जाकर खंडहर वाले मकान में फेंक दिया और शव को छिपाने के उद्देश्य से उसके ऊपर हरे रंग की नेट डाल दी। बता दें कि आरोपी ने रेप की घटना और सबूत छिपाने के उद्देश्य से बालिका की हत्या की थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा-302, 201, 376 (A-B) भादवि का तथा 5M/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। पुलिस अब युवक को फांसी की सजा दिलवाने का प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें- Burhanpur News : चॉकलेट देने के बहाने मासूम को घर बुलाया, रेप किया… चीखने-चिल्लाने पर गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts