BSA Gold Star 650 को मिले दो नए रंग: बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन लॉन्च, कीमत 3.55 लाख से शुरू

मुंबई। BSA Gold Star 650 में दो नए क्लासिक शेड्स, कीमत 3.55 लाख से शुरू 'बर्मिंघम ब्लू' और 'ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन' BSA की रेट्रो रोडस्टर को और भी ज्यादा क्लासिक और विंटेज अपील देते हैं। नई बाइक्स की कीमत 3,55,950 रुपये से शुरू होती है। इनमें 652 cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 44 bhp की पावर और 55 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। क्लासिक लेजेंड्स की BSA मोटरसाइकिल्स ने भारत में अपनी पॉपुलर 'गोल्ड स्टार 650' रेंज के लिए दो नए कलर ऑप्शन लॉन्च किए हैं। यह हैं बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन। इनकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में क्रमशः 3,55,950 रुपये और 3,64,950 रुपये रखी गई है। यह मौजूदा मॉडल का एक कॉस्मेटिक अपडेट है, बाइक में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही दमदार इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। दोनों वेरिएंट में एक जैसा ही ब्रेकिंग हार्डवेयर दिया गया है।
BMW F 450 RR: BMW की सबसे किफायती सुपरस्पोर्ट बाइक हुई पेश, S 1000 RR से प्रेरित डिजाइन
अब मिलेंगे पांच कलर ऑप्शन्स
इन नए विकल्पों के जुड़ने के साथ, अब 'गोल्ड स्टार 650' रेंज में कुल 5 कलर ऑप्शन हो गए हैं। एंट्री-लेवल 'इनसिग्निया रेड' की कीमत 3.42 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं टॉप-एंड 'ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन' की कीमत 3.65 लाख रुपये तक जाती है।
कीमत में कितना अंतर
'बर्मिंघम ब्लू' मॉडल, 'ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन' की तुलना में 9,000 रुपये सस्ता है। हालांकि, जो राइडर्स खास स्टाइलिंग की जगह बजट को प्राथमिकता देते हैं, वे कम कीमत वाले 'इंसिग्निया रेड' या 'मिडनाइट ब्लैक' कलर ऑप्शन चुन सकते हैं।
Honda CB250SS Scrambler Concept से उठा पर्दा, रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स
ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन
ब्रुकलैंड्स का 'ब्लैक लिगेसी एडिशन', 2025 BSA रोड सीरीज का तीसरा मॉडल है और यह ब्रिटिश रेसिंग हेरिटेज को ट्रिब्यूट देता है। इसे वाल हैंडली को समर्पित किया गया है। वाला 1930 के दशक के आखिरी सालों में एक बेहद सफल ब्रिटिश मोटर-राइडर थे। वे ब्रुकलैंड्स और पूरे यूरोप महाद्वीप में अपने हाई-स्पीड रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर थे। हैंडली ने इंग्लैंड के ब्रुकलैंड्स सर्किट में एक मॉडिफाइड BSA एम्पायर स्टार चलाई थी, जो बाकी सभी राइडर्स की तुलना में लगभग 1 मील प्रति घंटा (mph) ज्यादा तेज थी।
लिगेसी मॉडल डीप ब्लैक कलर में
इस नए लिगेसी मॉडल में डीप ब्लैक कलर दिया गया है। इसके क्रोम-फिनिश वाले फेंडर और फ्यूल टैंक पर गोल्ड पिनस्ट्राइप्स हैं और इसमें प्रीमियम क्विल्टेड सीट अपहोल्स्ट्री मिलती है। इसकी कीमत 3,64,950 रुपये है और फिलहाल यह भारत में बिकने वाला सबसे महंगा 'गोल्ड स्टार 650' कलर वेरिएंट है।
BSA गोल्ड स्टार 650: एक नजर में
- बर्मिंघम ब्लू: 3,55,950 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
- ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन: 3,64,950 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
- कीमत में अंतर: दोनों नए एडिशन के बीच 9,000 रुपये का फर्क
- इंजन: 652 cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडरपरफॉर्मेंस: 44 bhp की पावर और 55 Nm का टॉर्क
- फीचर्स: ब्रेम्बो (Brembo) ब्रेक्स, डुअल-चैनल ABS और वायर-स्पोक व्हील्समैकेनिकल
- बदलाव: कोई बदलाव नहीं
बर्मिंघम ब्लू है BSA की विरासत को ट्रिब्यूट
बर्मिंघम ब्लू एडिशन, इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में BSA के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देता है। 1861 में 'बर्मिंघम स्मॉल आर्म्स कंपनी' के रूप में स्थापित BSA ने अपने सफर की शुरुआत छोटे हथियारों (small-arms) के निर्माता के तौर पर की थी। बाद में मोटरसाइकिल सहित अन्य इंजीनियरिंग उत्पादों के क्षेत्र में विस्तार किया। इस नए स्पेशल एडिशन में शानदार नीला रंग, इस एडिशन के लिए खास तौर पर तैयार किया गया विंटेज लुक वाला (patinated) सिल्वर साइड-पैनल बैज और एक स्पेशल इंजन फिनिश दी गई है। यह 'गोल्ड स्टार' के रेगुलर स्टाइल से काफी अलग और प्रीमियम दिखता है, हालांकि इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
इंजन और हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं
दोनों नए कलर वेरिएंट में वही भरोसेमंद 652 cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वॉल्व, फोर-स्ट्रोक इंजन मिलता है, जिसमें ट्विन स्पार्क प्लग लगे हैं। यह पावरफुल इंजन 6,500 rpm पर 44 bhp की अधिकतम पावर और 4,000 rpm पर 55 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में स्मूथ राइडिंग के लिए 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।




















