Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजस्थान के नागौर में करंट से मां, बेटा और बहू की मौत, खेत की बाड़ में लगे तार की चपेट में आए

राजस्थान के नागौर में करंट से मां, बेटा और बहू की मौत, खेत की बाड़ में लगे तार की चपेट में आए
जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में बुधवार को खेत की बाड़ में लगे तार में करंट आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कुचेरा के थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना ईग्यार गांव की है। मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के हैं। खेत मालिक ने पशुओं को रोकने के लिए इस लोहे की बाड़ को बिजली के तार से जोड़ रखा था और बाइक सवार तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरेंद्र मेघवाल (32), उसकी पत्नी सीमा (25) मेघवाल और मां कंवराई (50) के तौर पर हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुचेरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मुआवजे और बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की जांच की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण और परिजन अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे है।

आज की अन्य खबरें...

शहडोल में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल, लखनऊ से रायपुर जा रही थी बस

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बुधवार को सड़क हादसा हो गया। सिंहपुर थाना क्षेत्र के मिठौरी गांव के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बता दें कि बस लखनऊ से रायपुर जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बस में अधिकांश सवारी मजदूर थे, जो बरसात में गांव में खेती किसानी करने वापस जा रहे थे।

यूपी के बरेली में हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं समेत 3 की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। ASP मुकेश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात फतेहगंज क्षेत्र में बरेली-रामपुर हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार यासीन (45), उसकी पत्नी चमन (40), बेटी फिरोसीन (20) सड़क पर गिर गए। ट्रक तीनों को कुचलता हुआ निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले तीनों लोग रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र स्थित खाता नगरिया के रहने वाले थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ट्रक का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts