Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार, संदिग्ध सामग्री बरामद

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार, संदिग्ध सामग्री बरामद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि शोपियां पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 14 बटालियन की संयुक्त टीम ने दोनों आतंकवादी सहयोगियों को मलिक चेक क्रॉसिंग पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों आतंकवादी सहयोगियों के नाम सुहैब इकबाल मलिक और तुफैल यूसुफ मलिक हैं, दोनों शोपियां के बाबा मोहल्ला में रहते हैं। दोनों आतंकवादी सहयोगियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। हीरपोरा थाना में दोनों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

आज की अन्य खबरें...

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

[caption id="attachment_72997" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जबकि कई नक्सलियों के घायल होने की खबर सामने आई है। यह मुठभेड़ नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैसा मुंडा के जंगल में हुई। दोपहर करीब एक बजे भैसा मुंडा के जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद धमतरी और गरियाबंद जिले की डि्ट्रिरक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की जिसमें एक नक्सली मारा गया। मारे गए नक्सली की पहचान वासु के रूप में की गई है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं, लेकिन उन्हें उनके सहयोगी अपने साथ ले गए।

अफगानिस्तान में भारी बारिश, बाढ़ ने मचाई तबाही; 70 लोगों की मौत

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के बघलान और तखर प्रांतों में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में 70 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक हेदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि बाघलान में, प्राकृतिक आपदा से गोजरगाह-ए-नूर, जेलगाह, नाहरीन, बघलान-ए-मरकज़ी और बरका जिलों के साथ-साथ प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अचानक आई बाढ़ से घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग अभी भी लापता हैं। इसी बीच विदेशी मीडिया ने संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के हवाले से बताया कि इस आपदा से बाघलान में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। तखर के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख अहमद सर साजिद ने शनिवार को कहा कि प्रांत के नमक अब, इश्कामिश, फर्खर और कफगान जिलों में तूफान और बाढ़ से 20 लोगों की मौत हो गई और अन्य 14 घायल हो गये। उन्होंने कहा कि 300 घरों में बिजली और संचार सुविधाएं गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। बता दें कि पिछले माह भी देश में भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में करीब 70 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 2000 घरों, तीन मस्जिदें और चार स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे। तूफान और बाढ़ से बदख्शां और समांगन सहित अन्य उत्तरी प्रांतों के अधिकांश हिस्सों प्रभावित हुए हैं।

जबलपुर में बारातियों से भरी बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल; कुछ की हालत गंभीर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में शनिवार तड़के सड़क हादसा हो गया। भंडारा गांव से बघराजी गांव जा रही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। जबकि, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है। बस में करीब 35 से 40 बाराती सवार थे। मझगवां थाना पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

बांग्लादेश में टैंक लॉरी दुकान में घुसी, दो की मौत

ढाका। बांग्लादेश में दिनाजपुर जिले के सदर उपजिला के कौगा चौराहे पर शनिवार तड़के एक टैंक लॉरी सड़क किनारे दुकान में घुस गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की पहचान बिस्वनाथपुर गांव के सुरक्षा गार्ड अजहर अली (60) और उपजिला के कौगा गांव के राणा (25) के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग 05:15 बजे उस समय हुई, जब टैंक लॉरी का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन एक चाय की दुकान में घुस गई। पुलिस ने चालक राजू खांडाकर और हेल्पर सोहाग को हिरासत में ले लिया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts