Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aishwarya Rai Net Worth: बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन, खूबसूरती ही नहीं, संपत्ति में भी है धनी

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अदाओं के साथ-साथ काफी धनी भी हैं। उनके जन्मदिन पर उनके फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और लग्जरी लाइफस्टाइल की पूरी जानकारी जानना दिलचस्प है। ऐश्वर्या ने ग्लैमर, कमाई और रियल एस्टेट में अपने नाम का लोहा मनवाया है।
बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन, खूबसूरती ही नहीं, संपत्ति में भी है धनी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि भारत का नाम भी दुनिया में रोशन किया। बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के बारे में हमेशा नई-नई खबरें आती रहती हैं। हालांकि, वर्तमान में ऐश्वर्या सिनेमा में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं और ज्यादातर समय वह फैशन शो और ब्रांड प्रमोशन के लिए नजर आती हैं। इस वजह से उनके प्रशंसकों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि उनकी नेटवर्थ कितनी है और वह अपने पति अभिषेक बच्चन से कितनी अमीर हैं। आइए जानते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की संपत्ति और उनके वित्तीय मामले से जुड़ी जानकारी।

    नेटवर्थ और ग्लोबल ब्रांड वैल्यू

    ऐश्वर्या राय बच्चन की नेटवर्थ लगभग 880 करोड़ से 900 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। भले ही वह फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनका ग्लोबल ब्रांड वैल्यू बेहद मजबूत है। यही वजह है कि उन्हें देश की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

    फिल्मों से ग्लैमर तक

    1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद ऐश्वर्या ने 1997 में फिल्म “और प्यार हो गया” से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर और गुरु जैसी फिल्मों ने उन्हें अभिनय के शिखर पर पहुंचा दिया। एक फिल्म के लिए उनकी फीस लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये है। ऐश्वर्या राय बच्चन एक ग्लोबल ब्रांड हैं और उनकी ब्रांड वैल्यू बहुत कीमती है, इसलिए उन्हें देश की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

    Uploaded media

    ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश

    ऐश्वर्या सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं। उन्होंने लॉरियल, लक्स, लॉन्जाइनस और कोका कोला जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्मों या विज्ञापनों पर पूरी तरह निर्भर नहीं हैं। उन्होंने एंटरटेनमेंट और हेल्थकेयर सेक्टर में भी निवेश किया है।

    अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ

    अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ लगभग 280 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का स्रोत फिल्मों के अलावा कबड्डी टीम और रियल एस्टेट निवेश भी हैं।

    आलीशान प्रॉपर्टी

    रियल एस्टेट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन के पास देश और विदेश में कई शानदार प्रॉपर्टी हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक के पास देश और विदेश में कई आलीशान प्रॉपर्टी हैं। ऐश्वर्या मुंबई के बांद्रा में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले बंगले में रहती हैं। इसके अलावा उनका एक शानदार विला दुबई के सैंक्चुअरी फॉल्स, जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में भी है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

    Latest Posts