BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का MP से रहा खास कनेक्शन, इस नेता को शादी में चढ़ाया था घोड़ी!

बिहार के पीडब्ल्यूडी मंत्री नितिन नवीन को BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने एक बार फिर चौंकाया है। हालांकि मप्र और छत्तीसगढ़ के BJP के नेताओं के लिए यह नाम नया नहीं है। नितिन छत्तीसगढ़   BJP के प्रभारी रहे हैं तो करीब 15 साल पहले मप्र भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी रहे हैं।
Follow on Google News
BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का MP से रहा खास कनेक्शन, इस नेता को शादी में चढ़ाया था घोड़ी!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भारतीय राजनीति में चौंकाने वाला माना जा रहा है। यह इसलिए कि इस पद के लिए कई और दिग्गजों के नाम चर्चा में थे। दरअसल 45 साल के नितिन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। हालांकि BJP के नेताओं के बीच यह नाम जाना पहचाना है। मप्र के नेताओं के लिए भी यह नया नाम नहीं है। वर्ष 2011 में वे मप्र भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी रही हैं। तब के युवा नेताओं से उनका खास पहचान रही है।

    लो प्रोफाइल और काम पर फोकस

    स्थानीय भाजपा नेताओं के मुताबिक नितिन नवीन अपने काम पर फोकस करने वाले नेता हैं। युवा मोर्चा के प्रभार के समय भी ज्यादातर कामकाज पर ही बात करते थे। वे परिक्रमा करने वालों से हमेशा दूर ही रहते हैं। वे हमेशा ही लो प्रोफाइल नेता रहे हैं। जब नितिन नवीन प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी थे, तब प्रभात झा BJP के प्रदेश अध्यक्ष थे। झा भी मूलत: बिहार से थे और उनकी पहचान नितिन के पिता नवीन प्रसाद सिन्हा से खास जान-पहचान थी। इसलिए झा के वे भी करीबी रहे हैं।

    वचन के पक्के, पटना से भोपाल शादी में आए

    Uploaded media

    'नितिन नवीन वचन के पक्के नेता हैं।' यह कहना है प्रदेश BJP के मंत्री रजनीश अग्रवाल का। अग्रवाल बताते हैं कि जब नितिन नवीन युवा मोर्चा के प्रभारी थे तब वे मोर्चा के प्रदेश महामंत्री थे। तब जीतू जिराती युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष थे। अग्रवाल ने कहा कि वे संबंध निभाने वाले नेता हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 15 दिसंबर 2011 को हुई थी। शादी के लिए उन्हें निमंत्रण भेजकर आने को कहा था तो उनका जवाब था-जरूर आऊंगा और तुम्हें घोड़ी चढ़ाऊंगा। वादे के मुताबिक शादी में आए। पटना से भोपाल शादी में आना मेरे लिए हमेशा याद रखने वाली बात है।

    हाल ही दी थी अग्रिम शुभकामनाएं

    अग्रवाल ने बताया कि बीते 9 दिसंबर को जब उनसे मुलाकात हुई तो  वे पहले की तरह ही मिले। चाय के दौरान उनसे बातचीत हुई तो मैंने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अग्रिम शुभकामनाएं दी थी। हालांकि न ही मुझे और शायद उन्हें भी नहीं मालूम होगा कि उन्हें पार्टी में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    हिंदी में नवीन, अंग्रेजी में Nabin

    नितिन नवीन ने चुनाव आयोग के शपथ पत्र में अपना नाम हिंदी में नितिन नवीन लिखा है। हिंदी हस्ताक्षर में भी नितिन नवीन दिखता है, लेकिन अंग्रेजी में हर जगह नितिन नबीन (Nitin Nabin) लिखा गया है। सोशल मीडिया अकाउंट, ईमेल आईडी  में नितिन नबीन लिखा है। पिता के नाम के अनुसार उनका नाम नितिन नवीन ही सही है। उनके पिता का नाम नवीन किशारे प्रसाद सिन्हा था। इसलिए उनका नाम नितिन नवीन ही सही है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts