Naresh Bhagoria
8 Nov 2025
Naresh Bhagoria
8 Nov 2025
Manisha Dhanwani
8 Nov 2025
Manisha Dhanwani
8 Nov 2025
भोपाल। आम चुनाव के लिए पार्टियों के ज्यादातर प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। इसी के साथ भाजपा ने प्रत्याशियों को टिप्स देना शुरू कर दिया है, कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। उधर, कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही चुनावी लय में आ रही है। प्रदेश में छह सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान बाकी है। जो प्रत्याशी घोषित हुए हैं उन्होंने मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। भाजपा प्रचार प्रसार में आगे निकल गई है। होली के बाद दोनों दलों के नेता और प्रत्याशी अपने मुद्दों को लेकर जनता से समर्थन मांगने पहुंचेंगे। भाजपा और कांग्रेस नेताओं से बातचीत के आधार पर कुछ खास विषय सामने आए हैं।
1. मोदी की गारंटी : लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा प्रधानमंत्री मोदी हैं। किसी भी काम को पूरा करने के लिए पार्टी का स्लोगन ‘ये मोदी की गारंटी है’ हर घर तक पहुंच गया है। धारा 370 हटाने की बात हो या फिर हर घर जल पहुंचाना, सब मोदी की गारंटी के तहत प्रस्तुत किए जाएंगे।
2. अयोध्या में राम मंदिर : राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे यह नारा करीब 25 साल से भाजपा कहते आई है। इस वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है तो पार्टी यह बात भी लोगों तक पहुंचाएगी।
3. लाड़ली बहना जैसी योजनाएं : मप्र में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों से भाजपा को बहुत बड़ा समर्थन मिला है। विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों खास तौर से लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना सहित कई योजनाओं को ने मतदाताओं के बड़े वर्ग ने समर्थन दिया था।
अन्य मुद्दे : किसानों को सब्सिडी, चंद्रयान जैसे सफल अभियान, विदेशों से अच्छे संबंध।
1. बेरोजगारी : कांग्रेस ने इस बार युवाओं पर फोकस किया है। हर साल सरकारी नौकरी देने की बात हो या फिर भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मामले। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी उन्होंने युवाओं के विषयों को उठाया है।
2. जातिगत जनगणना : कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन ने इस बार जातिगत जनणना को भी प्रमुख मुद्दा माना है। बिहार में यह मुद्दा जोर शोर से शुरू हुआ था। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना को उठाते रहे हैं। इससे कांग्रेस पिछड़ी जातियों के बड़े वर्ग को साधने की कोशिश करेगा।
3. महंगाई : विपक्ष के पास प्रमुख मुद्दे के रूप में महंगाई भी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों की वृद्धि कांग्रेसी अपने प्रचार में बताएंगे। किचन की महंगाई को भी कांग्रेस उठा सकती है।
अन्य मुद्दे : किसानों को एमएसपी, मनरेगा, आरटीआई जैसे विषय।