PlayBreaking News

MP में BJP को झटका : राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने छोड़ी पार्टी, दिया इस्तीफा; लोकसभा टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

Follow on Google News
MP में BJP को झटका : राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने छोड़ी पार्टी, दिया इस्तीफा; लोकसभा टिकट नहीं मिलने से थे नाराज
सीधी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव से पहले झटका लगा है। मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि, वे लोकसभा टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजा है। ऐसी अटकलें हैं कि, अजय प्रताप सिंह अब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर कर किया इस्तीफा

अजय प्रताप सिंह ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर शेयर कर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजा। https://twitter.com/psamachar1/status/1768897078506160392?s=2

2 अप्रैल को खत्म हो रहा कार्यकाल

अजय प्रताप​ सिंह सीधी लोकसभा सीट से बीजेपी से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन बीजेपी ने सीधी लोकसभा सीट से डॉ राजेश मिश्रा को टिकट दिया है। अजय सिंह 2018 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। अजय प्रताप सिंह समेत चार राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा है। मिश्रा ने बहुजन समाज पार्टी से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद बसपा के ही टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए। इसके बाद 2009 में मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली, अब पार्टी ने उनको प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर भाजपा में स्थानीय स्तर पर विरोध है। ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 नामों की घोषणा; नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल लड़ेंगे चुनाव; इंदौर से शंकर लालवानी को मिला मौका ये भी पढ़ें- MP News : मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और BJP नेता हर्ष नारायण सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार; प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts