Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News : मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और BJP नेता हर्ष नारायण सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार; प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

MP News : मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और BJP नेता हर्ष नारायण सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार; प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार
सतना। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और रामपुर बघेलान के पूर्व विधायक हर्ष नारायण सिंह का निधन हो गया। हर्ष नारायण सिंह का बीमारी के चलते शुक्रवार देर रात सतना के बिरला हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया X पर जानकारी देते हुए बताया कि, उनका अंतिम संस्कार 17 मार्च को प्रयागराज में किया जाएगा।

पूर्व सीएम शिवराज ने जताया दुख

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर्ष नारायण सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हर्ष नारायण सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1768862116046389492

वीडी शर्मा ने जताया दुख

खजुराहो से सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी हर्ष नारायण सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री श्री हर्ष नारायण सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts